पंजाब सरकार को पूरे देश से माफी मांगनी होगी : मधु जैन
देहरादून | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष मधु जैन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा में हुई चूक पर पंजाब सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए में कहा कि इस शर्मनाक घटना ओर कुकृत्य के लिए पंजाब सरकार माफ नहीं किया जा सकता है ।इस कुकृत्य के लिए पंजाब सरकार को पूरे देश से माफी मांगनी होगी। इसके लिए वहां के मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ।मधु जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होती है। प्रधानमंत्री भारत के संवैधानिक…
बड़ी खबर : धारचूला में महाकाली नदी पर पुल निर्माण का निर्णय
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार, कहा भारत नेपाल के रिश्ते होंगे मजबूत देहरादून। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में प्रेसवार्ता में अनुराग ठाकुर द्वारा कहा गया है कि भारत द्वारा धारचूला में महाकाली नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। उक्त संबंध में शीघ्र दोनों देशों के मध्य एमओयू साइन किया जाएगा। उक्त पुल का निर्माण 3 वर्षों में पूर्ण किया जाएगा। धारचूला में भारत-नेपाल के मध्य पुल निर्माण से धारचूला के सीमांत निवासियों के साथ-साथ सीमान्त…
उत्तराखंड : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम धामी ने किया 111 करोड़ 14 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास
उत्तरकाशी/देहरादून। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से उत्तरकाशी स्थित जोशियाड़ा ग्राउण्ड में गढ़वाल मण्डल की विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह में जनपद की कुल रूपये 111 करोड़ 14 लाख की धनराशि की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें रूपये 47 करोड़ 5 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 64 करोड़ 9 लाख की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खराब मौसम होने के बावजूद भी विशाल जनसमूह की उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनता का आभार प्रकट किया।…
रैली में भीड़ न जुट पाने का ठिकरा सुरक्षा चूक पर थोप रहेः सुरेंद्र कुमार
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेन्द कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी जी की पंजाब के भंटिड़ा रैली में भीड़ न जुट पाने का ठिकरा सुरक्षाचूक पर थोप रहे हैं। उन्हांने कहा कि भाजपा युवा मोर्चो का कांग्रेस कार्यालय में किया प्रर्दशन की निंदा करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन केन्द्रीय गृह मंत्री के आवास पर होना चाहिए था, उन्होंने कई बिन्दु उठाकर प्रधानमंत्री की रैली में भीड़ न जुटने को सुरक्षाचूक एक बहाना बताया है और कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की नही बल्कि एसपीजी की होती और एसपीजी सुरक्षा प्राप्त हर व्यक्ति का…
उत्तराखंड : पीएम की सुरक्षा में लापरवाही के मामले में भाजयुमो ने दून में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
देहरादून। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा लापरवाही के मामले में देहरादून में भाजयुमो ने उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। वहीं कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार का पुतला फूंका। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ता राजपुर रोड पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस के बैरिकेड तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय के गेट पर पहुंच गए। इस…
उत्तराखंड : आज देहरादून में 268 हरिद्वार में 119 कोरोना मरीज मिले, आज तीन मरीज की मौत भी हुई
अब तक 331756 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7423 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 06 जनवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 347098 आज कुल 630 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में तीन की मौत हुई है | जहाँ आज 128 मरीज ठीक हुए वही 630 नये मरीज मिले | देहरादून में सबसे ज्यादा 268 वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 119, नैनीताल में 85, पौड़ी 72, उधमसिंहनगर में 35 मामले मिले है |
विधानसभा चुनाव : आम आदमी पार्टी ने 12 और विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी घोषित किए
देहरादून। आगामी चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर पूरी तरह कस ली है एक और जहां आप पार्टी अपने संगठन को लेकर बूथ लेवल तक अपने आप को मजबूत कर रही है तो वहीं सभी विधानसभाओं में अन्य पार्टियों से पहले विधानसभा प्रभारी नियुक्त कर रही है। आज आप पार्टी द्वारा प्रदेश की 12 विधानसभाओं के विधानसभा प्रभारी घोषित किए गए हैं जिन्हें पार्टी द्वारा मंथन करने के बाद घोषित किया गया। देवप्रयाग उत्तम भंडारी, टिहरी, त्रिलोक सिंह नेगी, चकराता,दर्शन डोभाल, रायपुर नवीन पिरशाली देहरादून कैंट रविंद्र आनंद ,डोईवाला राजू मौर्य ,झबरेड़ा राजू बिराटिया श्रीनगर…
उत्तराखंड : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज फिर हुए कोरोना संक्रमित
देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद वे अपने आवास पर आईसोलेट हो गए हैं। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी हल्की दिक्कत होने के बाद उनकी जांच कराई गई थी। देहरादून के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने एक बयान में जानकारी दी कि बुधवार दोपहर को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर उन्होंने कोरोना जांच कराई थी, जिसमें वे कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। सतपाल महाराज डालनवाला स्थित अपने आवास पर आइसोलेट हैं।
फैशन : प्रियांशी थापा और वंशिका गुंजियाल बने मिस टैलेंटेड
देहरादून। मिस उत्तराखंड के मिस टैलेंटेड सब-टाईटल का आयोजन बुधवार को मोथरोवाला रोड स्थित फ्यूजन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में किया गया। प्रियांशी थापा और वंशिका गुंजियाल मिस टैलेंटेड चुने गए। इस मौके पर प्रतिभागियों का टैलेंट चैक किया गया। इस मौके पर बतौर जज इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर अरुण चमोली,डांस इंस्ट्रक्टर चेतना सिंह, फॉर्मर मिस टैलेंटेड-2011 राजश्री नेगी, मिस उत्तराखंड फर्स्ट रनरअप 2019 विशाखा बियाल, मिस टैलेंटेड- 2019 ऋचा बलूनी, एक्टर बद्रीश छाबड़ा और अनिल शर्मा उपस्थित थे। इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशन्स के दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने कहा कि ग्लैमरस फील्ड के साथ-साथ प्रतिभागियों का टैलेंटेड होना…
प्रदेश सरकार पत्रकारों के व्यापक हित में कर रही कार्य : सीएम धामी
जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड के चुनाव में उमाशंकर मेहता अध्यक्ष व गिरीश पंत महामंत्री चुने गए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को यूनियन ने किया सम्मानित देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन आॅफ उत्तराखंड का द्विवार्षिक अधिवेशन नगर निगम के जुगमंदर हाल में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में यूनियन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें कि उमाशंकर प्रवीन मेहता प्रदेश अध्यक्ष और गिरीश पंत सर्वसम्मति से प्रदेश महामंत्री चुने गए, कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों व सदस्यों की नियुक्ति अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा बाद में की जाएगी। अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।…






























