मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने छात्राओं को वस्त्र किये वितरित
देहरादून |मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा 2 अक्टूबर को तिलक रोड स्थित महावीर जैन कन्या इंटर कॉलेज में होनहार छात्राओं को वस्त्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर रिचा गौर जी (सदस्य, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग) रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने इस अवसर पर कहा कि 2 अक्टूबर भारत के लिए एक विशेष तिथि है, क्योंकि इस दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। बापू ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर स्वतंत्रता…
अहिंसा परमो धर्म, जियो और जीने दो के संदेशों के साथ शांति मार्च का आयोजन, जानिए खबर
देहरादून | भारतीय जैन मिलन द्वारा 2 अक्तूबर अहिंसा दिवस पर भगवान महावीर स्वामी के संदेश अहिंसा परमो धर्म जियो और जीने दो के संदेशों के साथ विश्व शांति की कामना करते हुए शांति मार्च जैन धर्म शाला से गांधी रोड रेलवे स्टेशन त्यागी रोड होते हुए प्रिंस चौक से जैन भवन पर समापन हुआ। जैन समाज के सैंकड़ों महिला / पुरुष श्री वर्णी जैन स्कूल के छात्र हाथो में बैनर महावीर के संदेश की तख्तियां लेकर चल रहे थे। भगवान महावीर का संदेश और भगवान महावीर के जयकारे के साथ शांति मार्च किया गया। शांति मार्च की अगवानी भारतीय…
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किये, जानिए खबर
देहरादून | गांधी पार्क में दून के स्वतंत्रता सेनानी परिजनों, पूर्व सैन्य अधिकारियों,सेवानिवृत्त राज्य सरकार के अधिकारियों, पर्यावरण प्रेमियों ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां गांधी जी के नमक सत्याग्रह आंदोलन के प्रतीक ददून के खराखेत से लाए गए पवित्र जल कलश को गांधी जी की प्रतिमा पर अर्पित करने के बाद, संयुक्त नागरिक संगठन के प्रेरणास्त्रोत पद्यश्री कल्याण सिंह रावत मैती ने कहा आजादी के संघर्ष में खाराखेत का महत्वपूर्ण स्थान है।जहां देशभक्तों ने खारे पानी से नमक बनाकर अंग्रेजी कानून को तोड़ा था और दंड स्वरूप जेल में रहे…
सचिवालय कप : हरिकेन, ग्राम्य विकास, बेसिक एजुकेशन और यूपीसीएल की टीम विजयी
देहरादून | आज महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में पहला मैच सचिवालय हरिकेन एवं सिंचाई विभाग के बीच खेला गया, जिसमें हरिकेन पहले खेलते हुए 126 रन पर ऑल आउट हो गई। कपिल गंगवार ने 46 और दिवाकर पंत ने 30 रन बनाए। अंकित धीमान ने 4 और नितिन सोनी ने 3 विकेट लिए। जवाब में सिंचाई विभाग की टीम 7 विकेट पर 119 रन ही बना पाई। पंकज बिष्ट ने 38 रन बनाए। इस तरह हरिकेन ने मैच 07 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच कपिल गंगवार को दिया गया।यहां दूसरा मैच ग्राम्य विकास विभाग एवं…
उत्तराखंड : राज्य में टॉप टेन बकाएदारों पर कसेगा शिकंजा
देहरादून। प्रदेश सरकार राज्य में बकाएदारों पर शिकंजा कसने जा रही है। राजस्व परिषद अध्यक्ष आनंद बर्द्धन ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के दस बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए जिलाधिकारीध्उपजिलाधिकारी अपने स्तर से प्रभावी कार्रवाई करें। राजस्व परिषद अध्यक्ष ने आज शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों मंडल आयुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ विभागीय कार्यकलापों के संबंध में समीक्षा बैठक की। समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्य देयों और विविध देयों की निर्धारित समय सीमा के भीतर शत प्रतिशत वसूली की जाए। जिन जनपदों में वसूली मानक के अनुरूप नहीं हो पाई है,…
देहरादून : एंबेलिश मिसेज इंडिया सीजन-3 के ऑडिशन में 18 महिलाओं का चयन
देहरादून। रविवार को होटल सॉलिटेयर में एंबेलिश मिसेज इंडिया सीजन-3 का ऑडिशन आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस ऑडिशन में 18 महिलाओं का चयन किया गया है। यह आयोजन इम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से किया गया था। जजेस के रूप में पूनम शर्मा, इंबेलिश मिसेज इंडिया 2024, तृप्ति पंत, इंबेलिश मिसेज इंडिया 2024, प्लेटिनम, और चारू धवन, इंबेलिश मिसेज इंडिया 2024, सिल्वर रनर-अप, ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही यूके देव आनंद भी जज पैनल में शामिल थे, जिन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। आयोजक ख्याति शर्मा ने बताया…
2 अक्टूबर को 1500 शाखों के माध्यम से विश्व शांति के लिए दौड़ेगा पूरा देश, जानिए खबर
भगवान महावीर स्वामी के 2550 वे निर्वाण वर्ष के उपलक्ष मे होगा आयोजन देहरादून | भगवान महावीर स्वामी के 2550 वे निर्वाण वर्ष के उपलक्ष मे 2 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे मैराथन शांति मार्च के माध्यम से भगवान महावीर के संदेश जन जन तक पहुंचे इस उद्देश्य को लेकर भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14 द्वारा 108 मुनि *उपाध्याय श्री विकसंत सागर जी मुनिराज जी* के सानिध्य में जैन धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई।मुनि श्री विकसंत सागर जी ने आगामी कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता मैं बताया कि भगवान महावीर के 2550 में निर्वाण् वर्ष पर आयोजित विभिन्न…
सचिवालय कप 2024 : सीएमओ किंग्स इलेवन, पीडब्ल्यूडी, वीपीडीओ और यूजेवीएनएल को मिली जीत, जानिए खबर
देहरादून | आज महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में पहला मैच सीएमओ किंग्स इलेवन एवं कृषि विभाग के बीच खेला गया, जिसमें सीएमओ किंग्स इलेवन ने सुनील पंवार के 46 रनों की बदौलत 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। जवाब में कृषि विभाग की टीम 9 विकेट पर 125 रन ही बना पाई। इस तरह सीएमओ किंग्स इलेवन ने मैच 53 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सुनील पंवार को दिया गया। यहां दूसरा मैचएन.आई.ई.पी.वी.डी वारियर एवं पीडब्ल्यूडी के बीच खेला गया। पीडब्ल्यूडी ने पहले खेलते हुए पीयूष के 59 रनों की बदौलत 7 विकेट पर 156 रन बनाए।…
गुलदार ने बच्चे को बनाया निवाला
टिहरी। टिहरी में ग्राम पंचयात पूर्वाल गांव में घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को गुलदार उठा कर ले गया और अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ।ग्राम प्रधान संजय तिवारी ने बताया की राज (3 वर्ष) अपने भाई बहनों के साथ आंगन में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। उसकी मां ने जब काफी देर खोजबीन की तो मासूम का पता…
नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जानिए खबर
देहरादून | राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) देहरादून के द्वारा रविवार दिनांक 29 सितम्बर 2024 को स्थान नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय, IT पार्क देहरादून मे सहायक फॉर हिल्स फाउंडेशन (SFHF) के सहयोग से एक दिवशीय नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर मे सहायक फाउंडेशन की और से डॉ. नीना चौरसिया (प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ गुंजन सिंघल (Leopath Diagnosis) व डॉ महावीर (जनरल फिजिशियन) द्वारा शिविर में प्रतिभाग किये गये लोगों का उपचार व उन्हें दवाईयाँ वितरित की गयी व शिविर मे कुल 70 लोगों का शारीरिक परिक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व सुझाव…






























