उत्तराखंड : चोरी छिपे यमुनोत्री यात्रा जाने पर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
उत्तरकाशी । हाईकोर्ट के आदेशों की बाद प्रशासन ने कोविड नियमों की अंदेखी खरने वालों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी हैं। शनिवार को सात लोग यमुनोत्री धाम यात्रा पर पहुंच गये जबकि चारधाम यात्रा पर रोक है। बड़कोट पुलिस ने चिन्यालीसौड़ व डुण्डा निवासी सात लोगों के खिलाफ थाना बड़कोट पर 188 आईपीसी व 51( बी) डीएम एक्टके तहत मुकदमा दर्ज किया। उक्त लोगों को शुक्रवार को पुलिस ने जानकीचट्टी में रोककर वापस कर दिया था लेकिन ये लोग रात को चोरी छिपे वैकल्पिक मार्ग से यमुनोत्री पहुँच गये। जिस पर पुलिस ने उक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की…
आज केजरीवाल देहरादून में , जानिए खबर
देहरादून | आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब बाद नजर अब उत्तराखंड पर है | राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं और आप ने बिजली को मुद्दा बनाने का मन बना लिया है | दिल्ली के मुख्मयंत्री अरविंद केजरीवाल ने महंगी बिजली के मुद्दे पर उत्तराखंड की सरकार को भी घेरा है | उन्होंने ट्वीट किया कि देहरादून में मिलते है | केजरीवाल के आगमन पर उत्तराखंड में आप के कार्यकर्ताओ का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है |
उत्तराखंड : प्रदेश में चार दिन में कोरोना से कोई मौत नही, जानिए खबर
अब तक 326651 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7338 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 10 जुलाई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 341137 आज कुल 49 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज भी प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
महिलाओं ने थामा ” आप ” का दामन, जानिए खबर
देहरादून | कैंट विधान सभा देहरादून में संगठन मंत्री शरद जैन की उपस्थिति में और वरिष्ठ नेत्री डॉ उपमा अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिया | आप पार्टी देहरादून कैंट विधानसभा के पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं से जब अरविंद केजरीवाल की विचारधारा के बारे में पूछा गया तो एक-एक महिला यह जानती थी कि दिल्ली में क्या-क्या काम हो रहे हैं केजरीवाल कैसे आम आदमी के लिए अच्छी योजनाएं ला रहे हैं सभी महिलाओं से बात की गई तो सभी ने कहा हमें आम आदमी पार्टी की सरकार चाहिए जो हमारे लिए बिजली, पानी,…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट
निर्धारित मिले समय से एक घण्टे अधिक हुई बातचीत देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड के सीएम पद की शपथ के बाद प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट करने आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य के विकास में केन्द्र सरकार के सहयोग पर प्रधानमन्त्री जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड तीव्र गति से विकास पथ पर आगे बढ रहा है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री बनने पर धामी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि युवा नेतृत्व में राज्य का तेजी से…
शो “खतरों के खिलाड़ी” के इस बार के यह खिलाड़ी, 17 जुलाई को शुभारंभ
मनोरंजन कोना | 17 जुलाई को कलर्स और वूट पर प्रीमियर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का शुभारंभ होना है | सभी 13 प्रतियोगी और होस्ट रोहित शेट्टी पिछले कुछ महीनों से केप टाउन में शो की शूटिंग कर रहे हैं | इस सीजन की ‘डर वर्सेज डेयर’ थीम प्रतियोगियों को उनके ‘गहरे डर और बुरे सपनों’ के खिलाफ खड़ा करने वाला है | शो के लॉन्च पर दिखे खतरों के खिलाड़ी 11 के प्रतियोगी, जिनमें अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य और शामिल हैं |
आज उत्तराखंड सीएम धामी राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री समेत इन मंत्रियों से करेंगे मुलाकात, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नई दिल्ली यात्रा के अवसर पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट करेंगे। सीएम धामी सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे तथा फिर 1 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय , केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह से भेंट करेंगे। वही मुख्यमंत्री धामी अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से भी मिल सकते है।
मसूरी में पर्यटको को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के बिना नो एंट्री
देहरादून। वीकेंड पर मसूरी में अब बाहरी राज्यों के पर्यटक बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के नहीं घुस पाएंगे। इसके लिए पुलिस किमाड़ी और कुठालगेट में प्रभावी चेकिंग चलाकर लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट, रजिस्ट्रेशन और होटल बुकिंग संबंधी दस्तावेज चेक करेगी। इसके अलावा सहस्रधारा सहित अन्य पर्यटन स्थलों में भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही मसूरी से करीब 16 किलोमीटर दूसर स्थित टिहरी जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल कैंपटीफॉल झरने में अब एक बार में 50 पर्यटक ही नहा पाएंगे। कैंपटीफॉल जाने वाले पर्यटकों की संख्या को भी नियंत्रित करने का प्रयास प्रशासन ने…
उत्तराखंड : महिला ने फांसी लगाकर दी जान
लक्सर। खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव के पास गन्ने के खेत में 30 वर्षीय महिला का शव पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की शिनाख्त नीता पत्नी संजीव निवाली लालचंदवाला के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। गोवर्धन चैकी प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि घर में पति से कहासुनी के बाद सुबह महिला बाहर निकली थी। इसी बीच गांव का एक व्यक्ति अपने खेतों में खाद डालने के लिए गया था। उसने महिला का शव पेड़ पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके…
मुख्यमंत्री धामी ने किया पुस्तक मानस मोती का विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बीजापुर अतिथि गृह में योगी प्रियव्रत अनिमेष द्वारा आध्यात्म एवं नैतिक आख्यानों पर आधारित पुस्तक ‘मानस मोती’ का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी प्रियव्रत द्वारा लिखित यह पुस्तक जीवन के प्रत्येक पहलू पर प्रकाश डालने के साथ ही युवाओं को आध्यात्मिक एवं नैतिक ज्ञान की प्रेरणा प्रदान करने में मददगार होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मानस मोती में लघु कथाओं के माध्यम से दी गई सारगर्भित शिक्षाएं समाज को भी प्रेरणा प्रदान करेंगी। पुस्तक के विमोचन के लिये लेखक योगी प्रियव्रत अनिमेष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार…






























