उत्तराखंड : प्रदेश के सभी स्कूल 30 जून तक बंद
देहरादून | प्रदेश में आज सचिव मीनाक्षी सुन्दरम आदेश दिया कि अब प्रदेश के सभी सरकारी एवं प्राईवेट स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के रूप 30 जून 2021 तक बंद रहेंगे |
उत्तराखंड : वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी का कोरोना से निधन
देहरादून | उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी नहीं रहे। 59 वर्षीय जोशी आज एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि देहरादून में 13 अप्रैल के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे | उनके निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत , सूचना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समेत कई दिग्गजों ने शोक जताया है।
उत्तराखंड : सीएम तीरथ ने रायपुर स्थित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज रायपुर स्थित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने के बाद ऋषिकेश आईडीपीएल में निर्माणाधीन 500 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरडीओ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को निर्माणाधीन अस्पताल के पूरे ले-आउट से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल को दो सेक्टर में बांटा गया है जिसमें 250-250 बेड की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में लिक्विड पेट्रोलियम प्लांट लगाने के साथ ही यहां 24 घंटे बिजली बैकअप की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा फार्मेसी, लैब की भी व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
उत्तराखंड 7 मई 2021: आज देहरादून में 3979 , नैनीताल में 1342, उधमसिंहनगर में 1286 कोरोना के नए मामले, आज प्रदेश में मौत 137, जानिए खबर
अब तक 154132 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 3430 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 7 मई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 229993 आज कुल 9642 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 137 लोगो की मौत भी हुई है | आज प्रदेश में 35771 लोगों को लगा कोरोना टीका | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
दुल्हन हुई कोरोना संक्रमित, दुल्हन और दूल्हे ने पीपीई किट पहनकर शादी रचाई, जानिए ख़बर
अल्मोड़ा | उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लाट गांव में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। राजस्थान के बीकानेर से गांव में बरात भी पहुंच गई थी। कोरोना संक्रमित दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर शादी रचाई। दूल्हे और शादी कराने वाले दोनों पक्षों के पंडितों ने भी पीपीई किट पहनी। शादी संपन्न होने के बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दुल्हन को घर में ही आइसोलेट किया गया है। दुल्हन ठीक होने के बाद ही दूल्हे के पास जाएगी |
उत्तराखंड : सीएम तीरथ सिंह रावत ने लगाई कोरोना वैक्सीन
देहरादून | सीएम तीरथ सिंह रावत व उनकी पत्नी रश्मि रावत ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचकर प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना व अपने फिजिशियन डॉ एन.एस. बिष्ट की निगरानी में कोविड वैक्सीनेशन करवाया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी है कि सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिए भी वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है।
उत्तराखंड सीएम तीरथ ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति की प्रदान
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की हैं। राज्य योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के बरसोली से ग्वाण्ड कुण्ड भरपूरखाल बगडवालधार मोटर मार्ग का नवनिर्माण (द्वितीय चरण स्टेज 1) लागत 88.15 लाख रूपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में ही विकासखण्ड कीर्तिनगर में सौडू जाखी ग्वाणा से ग्वाड ओला मोटर मार्ग के नवनिर्माण (द्वितीय चरण स्टेज 1) लागत 128.17 लाख रूपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के जामणीखाल मार्ग के ग्राम भल्डियाना के प्राथमिक विद्यालय तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य…
उत्तराखंड 6 मई 2021: आज देहरादून में 3123 , हरिद्वार में 1045, उधमसिंहनगर में 1130 कोरोना के नए मामले, प्रदेश में मौत 151, जानिए खबर
अब तक 149489 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 3293 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 6 मई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 220351आज कुल 8517 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 151 लोगो की मौत भी हुई है | आज प्रदेश में 55885 लोगों को लगा कोरोना टीका | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
कोरोना संक्रमण से राजनेता अजित सिंह निधन
यूपी | राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का आज कोरोना से निधन हो गया है | 86 वर्षीय अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई थी | उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था | बताया जा रहा था कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई थी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं |
उत्तराखंड : प्रदेश के जिलो में 10 मई तक बढ़ा “कोरोना कर्फ्यू” , देहरादून में कब क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद, जानिए खबर
देहरादून | कोरोना महामारी के चलते उत्तराखंड के हर जिले में हाहाकार मचा है, दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं सरकार कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कर्फ्यू भी लगा रखी थी परंतु इससे कोई खास रिजल्ट नही आ रहा था अब सीएम तीरथ ने सभी से राय सुमारी के बाद आज प्रदेश के जिलों में कहि 10 मई तो कही 9 मई तक कोरोना बढ़ाने का निर्णय लिया है | इसके साथ अब देेेहरादून मेंं 10 मई प्रातः 5 बजे तक के नियम में फल, सब्जी , डेरी बेकरी की दुकाने रोजना 12 बजे दोपहर तक…






























