उत्तराखंड : 29 अप्रैल से खुलेंगे सरकारी दफ्तर, 1 मई तक बन्द आदेश रदद्
देहरादून | आज कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य शासन ने 1 मई 2021 तक के लिए सरकारी कार्यालय बंद करने के आदेश जारी किये गये थे जिसको शासन ने यह आदेश वापस लेते हुए पुनः 29 अप्रैल से खुलेंगे लेकिन अलग अलग शासन वर्ग के कर्मचारियों के उपस्थित के अनुसार | जानकारी हो कि इसके पहले सरकारी कार्यालय को 23 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बंद किया गया था |
उत्तराखंड : एक करोड़ तक के कोविड सम्बंधी काम करा सकेंगे विधायक
सीएम तीरथ सिंह रावत ने लिया निर्णय देहरादून | उत्तराखंड में बढते कोविड संक्रमण के देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विधायक निधि से 1 करोड़ रुपए तक के कोविड कार्यो को करवाने हेतु स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद अब प्रदेश के सभी विधायकगण अपनी विधायक निधि से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कोविड रोकथाम सम्बंधी जरुरी व्यवस्थाओं पर एक करोड़ रुपए तक खर्च कर सकते हैं। वर्तमान में कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी…
गफूर बस्ती प्रकरण : एडीआरएम पूर्वात्तर रेलवे 5 मई को किये गए तलब, जानिए खबर
आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी हल्द्वानी। केन्द्रीय सूचना आयोग दिल्ली ने सूचना का सही जवाब नही देने पर केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबंधक एवं एडीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर बरेली को 5 मई को तलब किया है। आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी ने 27 अक्टूबर 2018 को केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक पूर्वात्तर रेलवे इज्जत नगर बरेली से रेलवे की गफूर बस्ती की भूमि से संबंधित 5 बिन्दुओं पर सूचना मांगी थी, जिसका सही जवाब नही दिए जाने पर सैफ ने 20 जनवरी 2019 को प्रथम विभागीय अपीलीय…
उत्तराखंड 28 अप्रैल 2021: प्रदेश में आज छ हज़ार के पार कोरोना मरीज मिले , आज सौ से अधिक मौत , जानिए खबर
अब तक 117221 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 2417 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 28 अप्रैल 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 168616, आज कुल 6054 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 108 लोगो की मौत भी हुई है | आज प्रदेश में 35898 लोगों को लगा कोरोना टीका | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
सीएम तीरथ ने जनता को समर्पित की दो लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, जानिए खबर
मुख्यमंत्री बोले अन्य जिलों में भी लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की व्यवस्था के होंगे प्रयास देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज मुख्यमंत्री आवास में नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से प्रदान की गई दो बहु उपयोगी लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस जनता को समर्पित की।। इस मौके पर उन्होंने कहा यह है लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दुर्घटनाओं के समय लोगों की जान बचाने में उपयोगी होंगी। इसके लिए उन्होंने कारपोरेशन के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मल्टीपरपज एंबुलेंस उत्तराखंड के लिए बहुत उपयोगी है। कोशिश की जाएगी कि…
उत्तराखंड : राज्य के सरकारी दफ्तर 1 मई तक बंद, 2 मई को रविवार
देहरादून। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य शासन ने 1 मई 2021 तक के लिए सरकारी कार्यालय बंद करने के आदेश जारी किए हैं। 2 मई को रविवार होने के चलते 3 मई को ही सरकारी कार्यालय खुल पाएंगे। हालांकि, दफ्तर 3 मई से खुलेंगे या नहीं इसे लेकर निर्णय सरकार को करना है। प्रभारी सचिव पंकज पांडेय की ओर से 1 मई तक कार्यालय बंदी के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी हो कि इसके पहले सरकारी कार्यालय को 23 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बंद किया गया था |
उत्तराखंड : स्टेट प्लेन से आज उत्तराखंड पहुँचेगी 7500 रेमडिसिविर इंजेक्शन की खेप, नही होगी किल्लत
सीएम तीरथ रावत के निर्देशों पर अहमदाबाद से मँगवाई गए 7500 रेमडिसिविर इंजेक्शन देेेहरादून| उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विशेष प्रयासों के बाद प्रदेश को आज 7500 रेमडिसिविर इंजेक्शन प्राप्त हो गए हैं | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों पर आज सुबह ही स्टेट प्लेन को अहमदाबाद भेजा गया था, राज्य सरकार का यह विशेष विमान रेमडिसिविर इंजेक्शन की खेप लेकर देर रात तक उत्तराखंड पहुँचेगा | अब प्रदेश में अब अगले कुछ दिनों तक रेमडिसिविर इंजेक्शन की किल्लत नहीं होगी | अहमदाबाद से इस खेप के आ जाने के बाद कोविड 19 संक्रमण के…
उत्तराखंड 27 अप्रैल 2021: प्रदेश में आज सौ के करीब कोरोना से मौत , आज इस जिले में मिले अधिक मरीज, जानिए खबर
अब तक 113736 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 2309 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 27 अप्रैल 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 162562, आज कुल 5703 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 96 लोगो की मौत भी हुई है | आज प्रदेश में 39180 लोगों को लगा कोरोना टीका | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
सीएम तीरथ ने सेलाकुई स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लिंडे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन उत्पादन में आ रही हो दिक्कतों के समाधान का भी भरोसा दिया।।इस मौके पर ऑक्सीजन प्लांट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इंडस्ट्रियल एरिया में विद्युत आपूर्ति प्रॉपर ना होने के कारण कई बार उनका उत्पादन प्रभावित हो जाता है। इस समस्या के निदान के लिए प्रयास भी किए गए, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क के सुधारीकरण की भी मांग उठाई। इस मौके पर…
कोरोना संकट : सीएम तीरथ मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि स्वीकृत की
देहरादून | कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि स्वीकृत की है। राजकीय मेडिकल काॅलेजों के चिकित्सालयों की क्षमता में वृद्धि और सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। कोविड महामारी में राज्य में मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूली के बाद उन्हें चार मास्क निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है। यह राशि पुलिस महानिदेशक के निवर्तन पर रखी गई…






























