देहरादून : नदी के तेज बहाव में बहे युवक का शव मिला
देहरादून । डाकपत्थर में तीन दिन पहले अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने गया युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। तीन दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार देर रात को एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव डाक पत्थर बैराज से बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि खालिद पुत्र अरशद बशीर निवासी हाउस नंबर 30 नियर कश्मीरी ब्रिज गुज्जर नगर जम्मू कश्मीर, देहरादून के मोथरोवाला में किराए पर रहता था। वह राजपुर रोड स्थित साईं इंस्टिट्यूट और टेक्नोलॉजी में पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने एक दोस्त आनंद उर्फ गुड्डू का जन्मदिन मनाने…
उत्तराखंड : सीएम ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा है कि देश की राजभाषा हिन्दी हमारे सम्मान और स्वाभिमान की भाषा है। आज वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ी है। किसी भी देश की मातृभाषा ही अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ने में मददगार होती है। हिन्दी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यालयों एवं बोलचाल में सभी को हिन्दी का प्रयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा का और तेजी से प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत…
उत्तराखंड: आज 1637 नए कोरोना मरीज मिले , जानिए खबर
अब तक 21040 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 414 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 13 सितम्बर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 31973 आज कुल 1637 नए मामले मिले , वही 21040 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 414 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 623 , उधमसिंहनगर में 240, हरिद्वार में 318 , नैनीताल में 211, टिहरी में 27 , पौड़ी में 57 , पिथौरागढ़ में 34, उत्तरकाशी में 47 कोरोना के नए मामले मिले है |
कांग्रेस बताए कि उसकी सरकार में कितने रोजगार मिलेः भाजपा
देहरादून । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह कदम सत्ता से बाहर रहने की कुंठा का परिणाम है। जहाँ तक प्रदेश में रोजगार का सवाल है तो वर्तमान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार रोजगार को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चला रही है जबकि कांग्रेस के समय बेरोजगारी की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। भाजपा उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस का नारा कि ‘रोजगार दो या सत्ता छोड़ो’ बहुत ही हास्यास्पद…
देहरादून : विधायक काऊ भी आए कोरोना की चपेट में
देहरादून । कोरोना संक्रमण की चपेट में कब और कौन आ जा जाए इसका पता ही नहीं चल रहा है। दून में अब रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काउ भी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने अपील की है कि उनसे संपर्क में आए लोेग भी अपना कोरोना टेस्ट कराएं और एहतियात बरतें। उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29 हजार के पार हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी तीन सौ से अधिक हो गई है। कोरोना संक्रमण के ज्यादातर मामले सरकारी कार्यालयों में मिल रहे हैं। इन लोगों…
तनिष्क और स्वाति जुयाल बने मिस्टर एंड मिस देहरादून
देहरादून । हिमालयन बज द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस देहरादून 2020 का ग्रैंड फिनाले तनिष्क राय और स्वाति जुयाल ने जीता। जबकि पहली रनर्स अप पोजिशन में रिया असवाल और तमनदीप चावला ने रहे। जबकि महिमा नेगी और असद दूसरे रनर्स अप रहे। पेजेंट के ऑडिशन और अन्य दौर एक ऑनलाइन मंच पर आयोजित किए गए थे। इस प्रतियोगिता में देहरादून के कुल 14 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में मिस्टर अर्थ अम्बैसडर अभिषेक कपूर, डांस इंडिया डांस फेम सरंग राय, मॉडल ट्विंकल थापा, फैशन फोटोग्राफर संदीप पठानी और मिस्टर एंड मिस देहरादून 2019 आयुष्मान गुजराल और राधिका…
बेरोजगारी को लेकर हरीश रावत का उपवास
देहरादून । बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने आवास पर ही उपवास पर बैठे। कांग्रेस भवन में धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने आज ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है। कोरोना संकट के दौरान जो प्रवासी अपने घरों को लौट कर आये हैं उन लोगों के लिए भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। जिसकी वजह से…
उत्तराखंड: प्रदेश में 30 हज़ार पार कोरोना मरीज पहुँचे , जानिए खबर
अब तक 20031 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 402 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 12 सितम्बर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 30336 आज कुल 1115 नए मामले मिले , वही 20031 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 402 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 290 , उधमसिंहनगर में 180, हरिद्वार में 269 , नैनीताल में 110, टिहरी में 46 , पौड़ी में 31 , पिथौरागढ़ में 68, उत्तरकाशी में 51 कोरोना के नए मामले मिले है |
उत्पादित पहाड़ी उत्पादों के प्लांटेशन एवं पायलेट प्रोजेक्ट का सीएम त्रिवेंद्र ने किया निरीक्षण
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घंडियाल, पौड़ी गढ़वाल में टी. एन. वी. एस. ई ग्रुप द्वारा उत्पादित पहाड़ी उत्पादों के प्लांटेशन एवं पायलेट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने किनवा की बुआई एवं स्वावलंबन स्वयं सहायता के उत्पादों का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंंत्री त्रिवेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि सम्पूर्ण विश्व कोविड महामारी के दौर से गुजर रहा है।इस महामारी से बचाव के लिए हमें बहुत सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोविड से बचाव के लिए जो भी गाईडलाइन जारी हो रही है, उसका सबको पूरा पालन करना होगा। इस बीमारी से बचाव के लिए…
अवैध संबंध रहा रिटायर्ड महिला प्रोफेसर की हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून । रिटायर महिला प्रोफेसर पुतल घोष की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई है। फुटवियर की दुकान चलाने वाले पड़ोसी तनुज असवाल पुत्र मेहरबान सिंह ने लोक लाज के कारण उसकी हाथ, पांव और मुंह बांधकर हत्या कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी को शुक्रवार को जौलीग्रांट चैक से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से गिफ्ट में दिया 12 तोला सोना भी बरामद किया गया है। शुक्रवार को डोईवाला कोतवाली में हत्या का खुलासा कर एसपी ग्रामीण प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मृतका पुतल घोष और पडोसी तनुज के बीच करीब आठ माह से प्रेम प्रसंग कर चल रहा…





























