देहरादून : नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने 1610 नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोरोनावायरस से सुरक्षा की मद्देनजर पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्था बनाते हुए अवैध रूप से शराब की बिक्रीध् नशीले पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आदेशित किया है। पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर’ के द्वारा कोरोनावायरस के कारण जारी लाॅकडाउन के मद्देनजर अवैध् रूप से शराब की बिक्रीध्नशीले…
उत्तराखंड : राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में सैनिकों की वीरता व बलिदान की लम्बी परम्परा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि…
टिहरी बांध का नाम श्रीदेव सुमन सागर एवं उन्हीं के नाम पर जारी हो डाक टिकट : नैथानी
देहरादून | पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ने श्रीदेव सुमन के 76 वें बलिदान दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिस मनोभाव से उन्होंने टिहरी राजशाही के अत्याचारों के खिलाफ जनांदोलन कर 84 दिनों के अनशन के बाद अपना बलिदान दिया उसे अक्षुण बनाये रखने के लिए हमें समर्पित भाव से देश सेवा के लिए खड़ा रहना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि वह टिहरी बांध की झील का नाम श्रीदेव सुमन सागर के नाम पर रखे साथ ही श्रीदेव सुमन ही के नाम से डाक टिकट जारी…
उत्तराखंड: आज फिर कोरोना ने मचाया कोहराम, जानिए खबर
3495 मरीज हुए है अब तक ठीक कोरोना संक्रमण से 63 लोगो की मौत भी हुई है अब तक देहरादून | उत्तराखंड में 25 जुलाई को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 5961, आज कुल 244 नए मामले मिले , वही 3495 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 63 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 72 और हरिद्वार में 61 उधमसिंहनगर में 23, नैनीताल में 30 कोरोना के नए मामले मिले है | आज जिले में इस जगह से मिले कोरोना मरीज
कोविड टेस्टिंग तेजी से बढ़ाई जाय : सीएम त्रिवेंद्र
फ्रंट लाईन वर्कर की सुरक्षा का ध्यान रखा जाय : सीएम देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड टेस्टिंग तेजी से बढ़ाई जाय। कोविड अस्पतालों में प्रत्येक बैड के साथ आॅक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था की जाय। वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए कोविड से संबधित आवश्यक सामग्रियों का पर्याप्त स्टाॅक रखा जाय। फ्रंट लाईन वर्कर की सुरक्षा का ध्यान रखा जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि फ्रंट लाईन वर्कर फेस सील्ड, मास्क एवं अन्य मानकों का पालन करें। कोविड-19 के दृष्टिगत औद्योगिक संस्थानों में पूरे सुरक्षात्मक उपाय किये जाए। यह सुनिश्चित किया जाय कि…
आम आदमी पार्टी में कई नेता हुए शामिल, जानिए खबर
नैनीताल। मिशन 2022 की ओर तेजी से बढ़ती आम आदमी पार्टी के कुनबे में कांग्रेस के पूर्व राज्य दर्जा मंत्री समेत कई बड़े नाम शुक्रवार सातताल स्थित कलेर आवास में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, सह-प्रभारी राजीव चैधरी, प्रदेश अध्यक्ष एस.एस.कलेर, केंद्रीय प्रभारी (कुमाऊँ) जितेंद्र फुलारा, जोनल प्रभारी सुनील लोहिया, कुमाऊँ संगठन मंत्री अमित जोशी, नैनीताल विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का, भीमताल विधानसभा प्रभारी संदीप भटनागर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की साथ ही कांग्रेस पार्टी व समाजसेवा से जुड़े कई बड़े चेहरे पार्टी में शामिल हुये जिसमें अब्दुल कादिर रू- समाजसेवी, खुर्शीद आलम रू– कॉंग्रेस सरकार में पूर्व राज्य…
कृष्णा धाम गौशाला का हिन्दू जागरण मंच ने किया निरीक्षण
गौशाला में पर्याप्त मात्रा में है चारा: जितेंद्र राजपूत देहरादून। दून एनिमल वेलफेयर रत्नपुर स्थित कृष्णाधाम गौशाला का हिंदू जागरण मंच महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें लगभग 100 से अधिक गाय एवं नंदी की उचित देखरेख की जा रही है, उनके लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध है और व्यवस्थाएं भी उचित की जा रही है । गौशाला की उचित देखरेख आशु अरोड़ा एवं मिली कौर तथा उनके सहयोगी द्वारा की जा रही है एवं उनके द्वारा महीने में भूसे एवं हरे चारे की व्यवस्था की जाती है। कुछ लोगों के द्वारा गौशाला के बारे में अफवाह…
उत्तराखंड : राज्य से बाहर के लोगो को चारधाम यात्रा की अनुमति
देहरादून | उत्तराखंड में चारधाम यात्रा उत्तराखंड प्रदेश के लोगों के लिए शुरू होने के बाद अब सभी लोग चार धाम यात्रा कर सकेंगे। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन द्वारा यह जानकारी दी गयी | अब चारधाम यात्रा पर जारी नयी मानक प्रचालन विधि के तहत प्रदेश से बाहर के लोग चार धाम यात्रा कर सकते है। वसर्ते वह 72 घंटे पहले कोरोना निगेटिव रिपोर्ट एवं देवस्थानम बोर्ड से जारी ई पास एवं संबंधित एडवाइजरी का पालन करते हो। अनलाक डाउन एक के प्रावधानों में प्रदेश सरकार ने संशोधन करते हुए चारधाम यात्रा को…
उत्तराखंड: आज 272 नए कोरोना मरीज मिले, आज कोरोना कहां मचाया कोहराम, जानिए खबर
3441 मरीज हुए है अब तक ठीक कोरोना संक्रमण से 62 लोगो की मौत भी हुई है अब तक देहरादून | उत्तराखंड में 24 जुलाई को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 5717, आज कुल 272 नए मामले मिले , वही 3441 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 62 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में उधमसिंहनगर में 90, नैनीताल में 77, अल्मोड़ा में 31, देहरादून में 30 और हरिद्वार में 29 कोरोना के नए मामले मिले है | आज कोरोना पॉजिटिव मरीजों की स्थिति
जब थाने के पास तक पहुंचा गुलदार….
टिहरी। देवप्रयाग थाने के सामने गुलदार के आने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। थाने के बाहर ड्यूटी दे रहे होमगार्ड ने बोर्ड के पीछे छिपकर जान बचायी। गुलदार ने थाने के भीतर भी घुसने की कोशिश की, लेकिन फिर गेट पर ही रुक गया और थोड़ी देर बाद वहां से चला गया। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर गुलदार के हरकतें देखीं। बीती देर रात देवप्रयाग पुलिस का गुलदार से सीधा सामना हो गया। राजमार्ग पर रात में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बन्द होने से सुनसान सड़कों पर गुलदार घूमने लगे हैं। लावरिस पशुओं की…






























