Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



केन्द्रीय मंत्री उमा भारती का सी.एम. हरीश रावत को लम्बित प्रकरणों पर शीघ्र समाधान का आश्वासन

cm meets umabhartiउत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन नदी विकास तथा गंगा पुनरूद्वार मंत्री उमा भारती से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री रावत ने राज्य में बाढ़ सुरक्षा सम्बधी मुद्दों को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इसके लिए केंद्र की ओर से राज्य को दी जाने वाली केंद्रीय अवशेष धनराशि शीघ्र उपलब्ध करायी जाय, ताकि बाढ़ सुरक्षा कार्य बरसात से पहले ही किये जा सके। राज्य हित में केंद्र पोषित बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के अतंर्गत केेंद्रांश की द्वितीय किश्त चालू वित्तीय वर्ष मंे ही अवमुक्त करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएसएस-आर के अंतर्गत 532.27 करोड़ रुपये लागत की 52 योजनाएं है, जिनके लिए केन्द्रांश की द्वितीय किश्त अवमुक्त होनी है। जबकि जनपद उत्तरकाशी की 125.50 करोड़ रुपये लागत की दो योजनाओं, एआईबीपी के अंतर्गत एमआई 26 ईआरएम की 02 एवं आरआरआर वाटर बाॅडीज की 05 अर्थात कुल 33 योजनाओं पर केद्रांश की प्रथम किश्त अवमुक्त की जानी है।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान किसाउ बांध परियोजना की ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि हिमांचल-उत्तराखण्ड के बीच बन रहे किसांउ बांध में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र को पहल करनी होगी। इसके लिए केन्द्र के स्तर पर दोनों राज्यों के साथ शीघ्र ही एक बैठक आहूत की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के सहयोग से बनने वाली जामरानी बांध परियोजना भी अभी अधर मंे लटकी है, इसके लिए भी केन्द्र को कदम उठाने होंगे।
केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि जल संसाधन नदी विकास तथा गंगा पुनरूद्वार मंत्रालय के स्तर पर जो भी प्रकरण लंबित है, उनका शीघ्र समाधान किया जायेगा।
बैठक में उत्तराखण्ड के अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा एवं अपर स्थानिक आयुक्त एस0डी0 शर्मा उपस्थित रहे।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा जारी विज्ञप्ति के आधार पर

Leave A Comment