Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी ने बनाई बढ़त, विरोधी दलों को पछाड़ा

देहरादून। उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता के बीच काँग्रेस पार्टी की लोकप्रियता में तेजी से इज़ाफ़ा हुआ है। आमजन के दिलों में जगह बना चुकी काँग्रेस के प्रभाव को कम करने के लिए भाजपा अब हर तरह के हथकंडे आज़मा रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश की जनता के साथ ही सोशल मीडिया में भी कांग्रेस पार्टी ने बढ़त बनाई है। उत्तराखंड में जहाँ काँग्रेस के 3 लाख फॉलोवर्स हैं तो वहीं भाजपा के 2.93 लाख फॉलोवर्स है, जबकि आम आदमी पार्टी के 2.33 लाख फॉलोवर्स है।

यदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक की ही बात की जाए तो पिछले तीन महीने में कांग्रेस पार्टी के फेसबुक कैम्पेन में काफी सक्रियता देखने को मिली है। वहीं पिछले 1 माह के भीतर ही फेसबुक पर काँग्रेस ने 60 लाख लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है।

उत्तराखंड की जनता के बीच काँग्रेस की पकड़ मजबूत होते देख भाजपा के पेशानी पर बल आना स्वभाविक ही है, जिसके चलते अब बीजेपी अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी काँग्रेस का तोड़ ढूंढने के लिए कईं तरह के दांवपेंच इस्तेमाल कर रही है। जिसके चलते पुराने मूवी क्लिप्स, ट्रेंडिंग वीडियोस में राजनीतिक ट्विस्ट देकर, वीडियोस चलाकर अच्छे से प्रचार प्रसार कर रही है।

आपको बता दें कि कुछ समय पूर्व काँग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर चलाया गया एक कैम्पेन “भाजपा के बस में नहीं” इतना प्रसिद्ध हुआ कि बीजेपी को जवाब देते न बना और बीजेपी के दिग्गज नेता बगले झाँकते नज़र आये। वहीं काँग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने ये तय किया है कि इस विधानसभा चुनाव में सिर्फ उत्तराखंड के मूल मुद्दों पर ही बात की जाए न कि राष्ट्रीय मुद्दों पर। वहीं भाजपा उत्तराखंड में अपनी सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए अपने सोशल मीडिया कैम्पेन में राष्ट्रीय मुद्दों का सहारा ले रही है।

वहीं सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कईं अभियानों ने समय-समय पर जनता के बीच धूम मचाई है, जिनमें पार्टी के “तीन तिगाड़ा-काम बिगाड़ा”, “उत्तर मांगे उत्तराखंड”, “चार धाम, चार काम” व “आईएनसी क्लिप्स” के नाम से इंटरनेट पर काफी वायरल हुए हैं।

इसके साथ ही “उत्तराखंडी स्वाभिमान” गीत को तो पिछले 15 दिनों में लगभग 12 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं “चार धाम, चार काम” के थीम सांग पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवँ कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उत्तराखंड काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, काँग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह, उत्तराखंड काँग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने खुलकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं “गैस सिलेंडर अभियान” गीत पर पार्टी की बड़ी नेत्री प्रियंका गांधी भी खुद के कदमों को थिरकने से नहीं रोक पाईं।

काँग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया टीम द्वारा चलाए गए इन सभी अभियानों ने भाजपा की कलई पूरी तरह से खोलकर रख दी है। राज्य की जनता का मिज़ाज़ इस बार काँग्रेस के पक्ष में है और इसमें कोई दोराय नहीं कि 2022 के विधानसभा चुनाव में काँग्रेस तख्ता पलट कर बहुमत से सरकार बना सकती है।

Leave A Comment