Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



होम शांति वेब सीरीज में दून की चकोरी द्विवेदी ने बिखेरा जलवा

 

 

देहरादून। वर्तमान समय वेब सीरीज का है। लेकिन टीआरपी की भागमभाग ने वेब सीरीज को मसाला वेब मात्र बना कर रख दिया है। ऐसे में पिछले कुछ हफ्ते सकूं देने वाले हैं जब मारधाड़ और खून-खराबे से इतर हमें गुल्लक और होम शांति जैसी हल्की-फुल्की लेकिन मनोरंजन से भरपूर वेब सीरीज देखने को मिल रही हैं। आकांक्षा दुआ की वेब सीरीज जिसमें थियेटर के मंझे हुए कलाकारों में से छोटे पर्दे के बड़े नाम सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा हैं। वहीं नए कलाकारों चकोरी द्विवेदी व पूजन छाबरा भी इतने बड़े नामों के साथ अपनी छाप छोड़ते नजर आ रहे हैं। सच में दिल और दिमाग को चौन और सकून देनी वाली होम शांति की तुलना एकता कपूर की होम ईट्स आ फीलिंग व पलास वासवानी की गुल्लक से की जा रही है। हालांकि एकता कपूर की वेब सीरीज होम ईट्स ए फीलिंग में तनाव काफी बढ़ जाता है जब परिवार को पता चलता है कि उनका 22 साल पुराना आशियाना अवैध रूप से बना है व जल्द ही जमींदोज हो जाएगा वहीं अन्नू कपूर स्टारर गुल्लक 3 में भी तनाव कम होने का नाम नहीं लेता जब पता चलता है कि परिवार के अकेले कमाने वाले की नौकरी चली जायेगी। इससे अलग होम शांति में जोशी परिवार 40×60 के एक प्लॉट में अपने सपनों के घर में अपनी सभी जरूरतों को पूरा तो करना चाहता है लेकिन तनाव रहित रहकर। होम शांति की  कहानी एक मध्यम वर्गीय परिवार के ताने-बाने, रोज़मर्रा की जरूरतों व छोटी-मोटी उलझनों को दर्शाती है। कहानी में उलझनों की गांठे तो हैं लेकिन ऐसी नहीं कि जिन्हें सुलझाया ना जा सके। देहरादून के जोशी परिवार को एक अदद घर की जरूरत है और घर में अपनी-अपनी जरूरतों को लेकर उनकी प्राथमिकताएं भी हैं। सरला जोशी ( सुप्रिया पाठक) एक स्कूल की उप प्रधानाचार्या हैं और इसीलिए स्वभाव से कड़क भी। वहीं उनके पति उमेश (मनोज पाहवा) एक शौकिया कवि हैं, क्रिकेट उनका जुनून है और अंदाज बिल्कुल हल्का-फुल्का। जोशी परिवार की बिटिया जिज्ञासा (चकोरी द्विवेदी) को तेज-तर्रार और एक्स्ट्रा समझदार समझा जाता है। जबकि बेटे नमन (पूजन छाबरा) को गैर-जिम्मेदार और अक्ल से कमतर आंका गया है। जोशी परिवार के इस नए आशियाने में सरला व उमेश एक बड़ा सा स्टडी रूम चाहते हैं जहां सरला जोशी रिटायरमेंट के बाद टैगोर व टॉलस्टॉय को पढ़ना चाहती हैं वहीं उमेश जोशी सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को पढ़ खुद को उनके साथ तोलना चाह रहे हैं। वहीं जिज्ञासा मध्यम वर्ग की उस लड़की का प्रतिनिधित्व कर रही है।जो किसी दृष्टिकोण से खुद को करीना, कैटरीना या आलिया से कमतर नहीं आंकती। तभी तो उसे लगता है कि अपने अलग बाथरूम के बाथ टब में वह हीरोइनों की तरह बुलबुले उड़ाते हुए मजा करेगी। उधर नमन को भी अटूट विश्वास है कि अगर उसे एक अपना जिम मिल जाए तो वह टाइगर श्रॉफ को पीछे छोड़ सकता है। लेकिन यहां तो जोशी परिवार के भूमि पूजन में अड़चनें आ रही हैं। क्या जोशी परिवार को अपने नए आशियाने में अपने सपनों को पूरा करने की आजादी मिलेगी। तो इसके लिए आपको हॉटस्टार पर जाकर देखनी होगी शांति होम। और हमारा मानना है कि आपको यह सीरीज पसंद ही नहीं आएगी वरन शांति भी प्रदान करेगी। अब आगे बात यह है कि छोटे पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड के लिए यह सीरीज इसलिए खास है कि उनकी बेटी देहरादून की रहने वाली जिज्ञासा यानि चकोरी द्विवेदी ने इसमें अहम किरदार निभाया है। दून के कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी से पढ़ी चकोरी द्विवेदी ने अपनी स्नातक दिल्ली यूनिवर्सिटी से की।

Leave A Comment