Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



IAS टॉपरों ने डॉ. जितेन्द्र सिंह से की मुलाकात

Tina-Dabi-IAS

केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह आज सिविल सेवा परीक्षा 2015 में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले टीना डाबी, अतर आमिर अल शफी खान तथा जसमीत सिंह संधू से मिले। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सिविल सेवा में तीन अवल स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि सिविल सेवाओं में महिला शक्ति की वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की परीक्षा में 6 टॉपरों में से 4 टॉपर लड़कियां थी और इस वर्ष 4 टॉपरों में से 2 टॉपर लड़कियां है। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से यह देखने को मिल रहा है कि उन वर्गों के उम्मीदवार सिविल सेवा में आ रहे हैं जिनका पहले उचित प्रतिनिधित्व नहीं हुआ करता था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालो के प्रोफाइल से भी यह दिखता है। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार का नागरिक केन्द्रित शासन का लक्ष्य सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले युवा लोगों द्वारा हासिल किया जा सकता हैं। सामान्य पृष्ठभूमि के लोग भारत के युवाओं की आकांक्षा को सहज रूप से पहचान सकते है। भारत की आबादी का 65 फीसदी युवा है। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि कुछ वर्षों पहले तक जम्मू तथा कश्मीर जैसे राज्य यह शिकायत करते थे कि उनके राज्य के अधिक लोग सीधे रूप से आईएएस नहीं बनते। अब यह देखकर खुशी होती है कि जम्मू तथा कश्मीर से अधिक से अधिक संख्या में उम्मीदवार सिविल सेवा में आ रहे है और अपने गृह राज्य को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Leave A Comment