Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



India vs New Zealand: भारत ने पहला मैच जीतकर की सीरीज में बढ़त

माउंट माउंगानुइ (न्यू जीलैंड) | भारतीय टीम की शानदार शुरुआत के बाद यहां दूसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच जीतकर अपनी बढ़त दोगुनी करना चाहेगी जबकि खराब फॉर्म से जूझ रही न्यू जीलैंड टीम की कोशिश वापसी की रहेगी। न्यू जीलैंड की टीम पहले वनडे में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की फिरकी का सामना नहीं कर सकी जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उसे अच्छी शुरुआत करने से रोका। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करके लौटी भारतीय टीम के आत्मविश्वास का मेजबान के पास कोई जवाब नहीं था। पहले मैच में ढलते सूरज की रोशनी के कारण खेल 30 मिनट तक रोके जाने से पहले भारतीय गेंदबाजों कुलदीप और चहल ने मिलकर छह विकेट लिए। भारत ने विश्व कप से पहले अभी बल्लेबाजी का मध्यक्रम तय नहीं किया है लेकिन एक मैच के बाद अंतिम एकादश में बदलाव की उम्मीद कम ही है। हार्दिक पंड्या निलंबन हटने के बाद न्यू जीलैंड रवाना हो चुके हैं और तीसरे मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। टीम प्रबंधन ने मैकलीन पार्क पर तेज गेंदबाज हरफनमौला विजय शंकर को उतारा लेकिन हालात को देखते हुए रविंद्र जडेजा की वापसी संभव है। वहीं 23 गेंद में नाबाद 13 रन बनाने वाले अंबाती रायुडू को ऑस्ट्रेलिया में नाकाम रहने के बाद एक और मौका मिल सकता है। भारत के लिए राहत का सबब सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का फॉर्म में लौटना रहा जो ऑस्ट्रेलिया में उतने कामयाब नहीं रहे। धवन ने पहले मैच में नाबाद 75 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने आठ विकेट से मिली जीत के बाद कहा था, ‘धवन की यह पारी काफी अहम थी। हमने इस पर बात की थी कि उनके लिए फिनिशर की जिम्मेदारी निभाना अहम है। यदि वह ऐसा कर पाते हैं तो टीम के लिए इससे बेहतर क्या होगा।’ कोहली को 28 जनवरी को होने वाले तीसरे वनडे के बाद ब्रेक दिया जाएगा जिससे अंतिम एकादश में बदलाव हो सकते हैं।

Leave A Comment