जापान में चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के चार ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन
Posted by Pehchanexpress Admin on Tuesday, January 20, 2026 · Leave a Comment

सोवेंद्र भंडारी,शिवम सिंह नेगी, साहिल और गोलकीपर आदित्य सजवान का हुआ चयन
देहरादून | जापान के ओसाका शहर में अप्रैल 2026 में होने वाली आई बी एस ए एशिया ओशिआनिया चैंपियनशिप डिवीजन 1 होने वाली चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के चार ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों को आया इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन का बुलावा।चयन के लिए सोवेंद्र भंडारी,शिवम सिंह नेगी,साहिल और गोलकीपर आदित्य सजवान को मिला फेडरेशन का पत्र।चयन कैंप 16 से 18 फरवरी 2026 केरल के कोच्चि शहर में लगेगा।चयनित खिलाड़ी वहीं कैम्प में रहेंगे और मार्च के अंत में फ्रांस के साथ मैत्री मैच भी खेलेंगे।उत्तराखंड के चारों ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी भारत का नेतृत्व कर चुके हैं।इनमें सोवेंद्र भंडारी सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।वे 2015 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं।उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत प्रकाश मेहरा ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी प्रकट की है और इस चयन के लिए खिलाड़ियों और कोच नरेश सिंह नयाल को सराहा है।चारों ही खिलाड़ी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून कैंपस में कोच नयाल के संग हो ट्रेनिंग करते हैं।कोच ने कहा कि खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की कामना है और पूरा यकीन है कि चारों खिलाड़ी इस बार भी इंडिया टीम में अपनी जगह बना पाने में कामयाब होंगे।