Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



जौनसार : आखों में रोशनी नही, अपने हौसलों से बने दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर

देहरादून। रितेश तोमर बचपन से ही दृष्टि बाधित हैं। समय से उनके दादा जी एवं पिताजी ने उन्हें राष्ट्रीय दृष्टिबाधितार्थ संस्था देहरादून एनआईवीएच में पढ़ाई के लिए भेजा, इसका श्रेय दादाजी दीवान सिंह तोमर (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक) की सहायक अध्यापिका जसवीर कौर निवासी राजपुर देहरादून को जाता है जिन्होंने एनआईवीएच के विषय में जानकारी दी। वहाँ से कक्षा 12वीं पास करने के बाद डाँ० रितेश ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए इतिहास एवं शिक्षा शास्त्र पास किया। इसके पश्चात उन्होंने जेएनयू से शिक्षा शास्त्र में अपनी एम फिल एवं पीएचडी पूरी की। इतिहास एवं शिक्षा शास्त्र में एनईटी-जेआरएफ हासिल करने के बाद डाँ० रितेश ने दिल्ली विश्वविद्यालय में  संविदा पर असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर 2014 से कई कॉलेजों में इतिहास एवं सामाजिक अध्ययन विषय लगभग आठ वर्षों तक पढाया। इसके बाद वर्ष 2023 में एशिया के विख्यात विश्वविद्यालय अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय बैंगलुरु में उन्हें अपनी योग्यता के बदौलत सेवाएँ  प्रदान करने का आमंत्रण मिला जहाँ पर डाँ० रितेश तोमर ने अपनी धर्म पत्नी डाँ0 पल्लवी ठाकुर के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय बैंगलुरु में सेवाएँ प्रदान करते हुए भोपाल स्थानान्तरण लिया। डाँ० रितेश तोमर की काबिलियत का शायद दिल्ली विश्वविद्यालय को इंतजार था अतएव लम्बे समय बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के माता सुंदरी कॉलेज में उन्हें सहायक प्रोफ़ेसर के पद पर स्थायी नियुक्ति प्राप्त हुई। डाँ० रितेश तोमर अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी दीवान सिंह तोमर, दादीजी, माता प्रमिला तोमर, अपनी पत्नी डाँ० पल्लवी एवं पिता आनंद सिंह तोमर एवं  ग्राम बांसू  ख़त लखवाड निवासी को देते हैं (जो सीआईएसएफ के निरीक्षक के पद से वीआरएस लेकर देहरादून में रहते हैं)। यह जौनसार बावर के उन सभी युवकों के लिए प्रेरणा हैं जो सब कुछ सही होने के बाद भी अपने मार्ग से भटक जाते हैं। डाँ० रितेश तोमर बचपन से संगीत प्रेमी भी है जिन्होंने जौनसारी गढ़वाली हिमाचली के मुख्य गानों में बिसरे आपणे रीती रिवाज, गलवान घाटी व कोरोना को चेडो जैसे कई गानों अपनी मधुर आवाज़ से गाया है, डाँ० रितेश सिंह तोमर को उनके अग्रिम भविष्य के लिये ढेरों बधाईयाँ एवं शुभकामनायें।

Leave A Comment