Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



लकड़ी बेचकर मां ने बेटी को पढ़ाया, अब बिहार पुलिस में देगी सेवा

गया | गया जिले के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के छोटका करासन गांव के रहने वाली पूनम कुमारी का चयन बिहार पुलिस मद्य निषेध में हुआ है | पिछले महीने ही इनका चयन हुआ है | इस उपलब्धि पर पूरे गांव तथा प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है | गया के अति नक्सल क्षेत्र से निकलकर पूनम अब बिहार पुलिस के मद्य निषेध में अपनी सेवा देगी | पूनम के लिए यह सफर इतना आसान नहीं था | अत्यंत गरीबी में रहकर पूनम ने अपनी पढ़ाई लिखाई की और रोजाना 8 से 10 घंटे की पढ़ाई का नतीजा है कि आज इनका चयन बिहार पुलिस में हुआ है | पूनम बेहद गरीब परिवार से आती है | उनके माता-पिता खेती मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं | उनकी माता जंगल से लकड़ी बिन कर लाती थी| उसे गंगटी बाजार में ले जाकर बेचती थी | लकड़ी बेचकर पूनम की मां कुछ पैसे इकट्ठे करती थी. उसी से अपनी बेटी को पढ़ाते थे | पूनम के बड़े भाई भी दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं | गांव से हीं आठवीं तक की पढ़ाई करने के बाद इमामगंज से मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई पूरी की | इंटर की पढ़ाई पूरा करने के बाद पूनम बिहार पुलिस की तैयारी में जुट गई थी और इस बार उन्हें सफलता मिल गई है | बिहार पुलिस के लिखित परीक्षा में पास होने के बाद फिजिकल ट्रेनिंग के लिए पूनम रोजाना सुबह 4 बजे उठकर इमामगंज जाती थी | जहां निशुल्क चल रहे मनजीत फिजिकल अकादमी में फिजिकल का प्रशिक्षण लेती थी | फिजिकल अकादमी के डायरेक्टर रिटायर्ड आर्मी मनजीत पूनम को फिजिकल का हर बारीकी सिखाया | शुरुआत में पूनम को दौड़ने तक नहीं आता था, लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत की और रोजाना 5 किमी साइकिल से इमामगंज जाती और फिजिकल की तैयारी करती थी |

Leave A Comment