Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल को हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आमंत्रित किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। अध्यक्ष श्री बिंद्रा ने राज्यपाल को हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्यपाल को 17 मई को ऋषिकेश से पांच प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे को रवानगी के लिए भी आमंत्रित किया, जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा 2023 का आगाज होगा।।राज्यपाल ने श्री बिंद्रा से हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि हमारा प्रयास रहे कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो। यात्रा मार्गों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी न होने पायें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यात्रा के बेहतर प्रबंध किए गए हैं।   इस दौरान श्री बिंद्रा द्वारा जानकारी दी गई कि सरकार द्वारा मुख्य रूप से निर्माण कार्यों में हेमकुंड साहिब में हेलीपैड का निर्माण किया गया है। गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब 06 किलोमीटर के मार्ग पर रेलिंग निर्माण, गोविंद घाट से 05 किलोमीटर तक का पुलना सड़क मार्ग और वहां पर टैक्सी चालकों के लिए पार्किंग बना दी गयी है। इसके अलावा यात्रा मार्गों में सुलभ शौचालयों का निर्माण और कई स्थानों पर सड़कों के चैड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य भी किया गया है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध करायी गयी हैं। अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा मार्ग में 10 रेन शेल्टर शैड बैंच सहित यात्रियों के बैठने के लिए तैयार किए गए हैं व कुछ स्थानों में सुरक्षा दीवार के कार्य किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गुरूद्वारा ट्रस्ट द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए गुरूद्वारा पड़ाव में कई कार्य किए गए हैं। इनमें गोविंद घाट में 71 कमरों के नवीनीकरण और ऋषिकेश में नए 40 एसी कमरों का निर्माण किया गया है। वहीं दोनों स्थानों में लंगर हॉल के नवीनीकरण का कार्य भी किया गया है।

Leave A Comment