Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



नशे के खिलाफ जंग मिलकर लड़ेंगे हरिद्वार के युवाओं संगः ललित जोशी

 

हरिद्वार। प्रदेश में नशा उन्मूलन पर कार्य कर रही मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति ने 2023 के अपने प्रथम चरण का समापन आज हरिद्वार के युवाओं के बीच किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार में समिति के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने स्कूली छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया, संवाद के दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी, उन्होंने कहा कि पूरा विश्व आज भारत को युवाओं के देश के रूप में देखता है लेकिन यहाँ के कुछ युवा इम्प्रेशन जमाने, दोस्तों के साथ पार्टी मनाने या किसी अवसाद के चलते भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। जिससे वह अपना शारीरिक व मानसिक नुकसान तो कर ही रहे हैं, बल्कि अपने माता-पिता व देश का नाम भी खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को कुछ जरूरी बातों को आत्मसात करने की जरूरत है, नशा मादक पदार्थों का नहीं बल्कि अच्छी शिक्षा, संगीत, राष्ट्रप्रेम का करें।
जीवन में कभी भी कोई परेशानी आए तो उसे अपने माता-पिता व गुरूजनों से साझा करें, आपके माता-पिता व गुरूजन हमेशा आपको सही राह पर चलने की शिक्षा देंगे। संवाद कार्यक्रम से छात्र-छात्राएं बेहद प्रभावित हुए, छात्र-छात्राओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है, इससे हमारे राष्ट्रप्रेम की भावना और प्रगाढ़ हुई है, हम जीवन में कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे हमारे माता-पिता व गुरूजनों का नाम खराब हो। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज मायापुर हरिद्वार के प्रधानाचार्य, अजय सिंह, सस्थान के अध्यापक  एवं मानवाधिकार संरक्षण समिति की टीम से मोहित बिष्ट, योगेश चिराल, हिमांशु कांडपाल, दीवान सिंह स्कूल के शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित 1600 से अधिक छात्र-छात्राएँ शामिल रहे। बता दें कि मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति ने नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान- 2023 के प्रथम चरण की शुरूआत ऋषिकेश से की और प्रदेशभर के सभी जनपदों 50 से अधिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अपने अभियान के इस चरण के समापन पर कहा कि बीते 15 वर्षों से चल रहे उनके इस अभियान का एक ही मकसद है कि इस प्रदेश का युवा नशे रूपी राक्षस से दूर रहे, यदि हमारा युवा ठीक रहेगा तो आने वाली पीढ़ी अपने आप ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस एक महीने की यात्रा में उन्होंने देखा कि नशा सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में भी पैर पसार चुका है, और यह सबसे अधिक हमारे युवाओं को बर्बाद कर रहा है। हमने अपने युवाओं को बचाने के लिए ही यह अभियान चलाया है, मैं तो अकेला ही देहरादून से इस मुहिम को लेकर चला था, लेकिन आज जब वापस लौटा हूं तो टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली गढ़वाल, कुमाऊँ में बागेश्वर कपकोट, पिथौरागढ़, मुनस्यारी से लेकर ऊधमसिंह नगर -हरिद्वार तक के हजारों युवाओं का साथ भी इस मुहिम को मिला है। जिससे मेरा यह विश्वास और अधिक बढ़ गया है कि हम एक दिन अपने इस अभियान में जरूर सफल होंगे।

Leave A Comment