Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर

 

छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ के 29 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार बंधे की कहानी संघर्ष और सफलता की एक अद्भुत मिसाल है | शैलेन्द्र ने अपनी कड़ी मेहनत और अदम्य साहस से यह साबित कर दिया कि किसी भी परिस्थिति में अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है | एनआईटी रायपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बावजूद शैलेन्द्र ने सरकारी सेवा का सपना देखा | इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की और सहायक आयुक्त (राज्य कर) का पद हासिल किया |
शैलेन्द्र ने रायपुर के CGPSC कार्यालय में चपरासी के रूप में काम करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी | उन्होंने साबित किया कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता | नौकरी के साथ-साथ उन्होंने मेंस और इंटरव्यू की तैयारी जारी रखी | उनका मानना है कि हर काम की अपनी गरिमा होती है | बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के शैलेन्द्र ने रायपुर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर एनआईटी रायपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की | उनकी सफलता का संदेश है “असफलताओं से सीखें और कभी हार न मानें ” शैलेन्द्र को सरकारी सेवा में जाने की प्रेरणा उनके एक सीनियर से मिली, जिन्होंने CGPSC-2015 में सफलता पाई थी. उन्होंने निजी क्षेत्र में आकर्षक नौकरी के अवसरों को ठुकराकर सरकारी सेवा को चुना.शैलेन्द्र की सफलता उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं | उनकी कहानी यह सिखाती है कि यदि आप अपने लक्ष्य को लेकर समर्पित हैं, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती |

Leave A Comment