सरोगेसी के जरिये प्रियंका चोपड़ा बनीं मां , जानिए खबर
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं | प्रियंका ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद इस बात की पुष्टि की है | प्रियंका और निक जोनस को माता-पिता बनने का यह सौभाग्य सरोगेसी के जरिए मिला है | दोनों ने साल 2018 में ही शादी रचाई थी | सरोगेसी तकनीक के सहारे मां बननी वाली प्रियंका अकेली नहीं हैं | इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, एकता कपूर और तुषार कपूर जैसे कई सितारे सरोगेसी की मदद से पैरेंट्स बन चुके है | सरोगेसी का मतलब होता है किराये के गर्भ से बच्चे का जन्म यानी कोई महिला किसी मेडिकल की वजह से या अपनी कोख से बच्चे पैदा न करना चाह रहा हो तो सरोगेसी द्वारा कोई भी माँ बन सकता है |





















