Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



पुलिस ने 500 से अधिक मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी

हरिद्वार। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाकर 500 से अधिक मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। मेडिकल की दुकानों को खंगालते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और लाइसेंस आदि की जांच की। अनियमितता मिलने पर 85 मेडिकल स्टोरों पर पुलिस ने ताले जड़ दिए। क्षेत्र में 41 और देहात में 44 मेडिकल स्टोरों को बंद कराया गया। जिनकी रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए ड्रग्स विभाग को भेज दी गई। पुलिस की छापेमारी से संचालकों में हड़कंप मचा रहा।  मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों की आड़ में नशीले इंजेक्शन, दवाई बेचने और बीफार्मा डिग्री धारक की जगह दूसरे लोगों के मेडिकल चलाने की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सभी थाना-कोतवाली प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद बुधवार को जनपद भर में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित करते हुए मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र, शहर कोतवाली, रानीपुर, सिडकुल थाना, बहादराबाद, पथरी, श्यामपुर और रुड़की, कलियर, मंगलौर, भगवानपुर, खानपुर, लक्सर आदि क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई। संबंधित क्षेत्र के सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने मेडिकल की दुकानों पर छापे मारे। अधिकांश लाइसेंस धारकों के नाम पर दूसरे लोग मेडिकल स्टोर संचालित करते हुए पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल दुकानों को बंद करा दिया। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि नियमों का पालन करते हुए संचालन करें। नशीली दवाइयां, इंजेक्शन बेचें तो जेल भेजा जाएगा। शहर क्षेत्र में 232 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। जिनमें 41 बंद कराए गए। जिसमें रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में 15, शहर कोतवाली में छह, ज्वालापुर में दो, सिडकुल में एक, श्यामपुर में सात, बहादराबाद में चार, कनखल में छह मेडिकल स्टोरों को अनियमितताएं मिलने के बाद बंद करा दिए गए। देहात क्षेत्र के मंगलौर में सबसे अधिक 17 मेडिकल, भगवानपुर में 12, रुड़की में दो, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो, कलियर में तीन झबरेड़ा में दो, लक्सर में तीन, बुग्गावाला में तीन मेडिकल बंद कराए गए। जबकि पथरी, खानपुर में कोई मामला नहीं मिला। बड़े स्तर पर मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की कार्रवाई की सूचना से संचालकों में हड़कंप मच गया। देहात क्षेत्रों में खुले मेडिकल स्टोरों के शटरों को बंद कर संचालक इधर-उधर हो खिसक लिए। जबकि शहर में भी अधिकांश स्टोर संचालकों ने शाम तक अपने मेडिकलों के शटर बंद रखे। पुलिस को देख कुछ मेडिकल संचालक अपनी दुकानों के शटर खुले ही छोड़कर रफू-चक्कर हो गए।

Leave A Comment