Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड : पूरे प्रदेश में नवपरिवर्तन और विकास के लिए जनता आप के साथः कर्नल कोठियाल

 

देहरादून/उत्तरकाशी। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने आज गंगोत्री विधानसभा में 4 ग्राम सभाओं में जाकर डोर टू डोर प्रचार करते हुए जनता सेजनसंपर्क किया। सबसे पहले कर्नल कोठियाल चामकोट ग्रामसभा सुबह 10 बजे पहुंचे ,जहां पहुंचते ही आप कार्यकर्ताओं ने और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने पूरी ग्राम सभा में डोर टू डोर जाकर घर-घर दस्तक देते हुए आप पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराया। उन्होंने आप आदमी पार्टी का विजन जनता को बताते हुए कहा कि ,जिस तरीके से हमने दिल्ली में कार्य किए हैं उसी तरीके से हमारी सरकार बनने पर उत्तराखंड में भी कार्य किए जाएंगे। आज यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ता है ,लेकिन हमारी सरकार में हम यह सुनिश्चित करेंगे कि, यहां के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए पलायन ना करना पड़े। उन्हें यहीं हम नौकरियां उपलब्ध करवाएंगे। इस दौरान लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं भी बताई। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद यहां के युवाओं को आगे बढ़ाना है और हमने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप पहली बार वोट देने जा रहे हैं तो सोच समझकर आप अपना वोट दें और उस पार्टी को आप अपना समर्थन दें जो आप के विकास के बारे में सोचती है। यहां से कर्नल कोठियाल दिलसौड़ गांव पहुंचे जहां उन्होंने डोर टू डोर दस्तक देते हुए पार्टी का प्रचार किया और लोगों को बताया कि कैसे हमारी सरकार उत्तराखंड को खुशहाल बनाते हुए विकसित करेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोगों को 14 फरवरी को मतदान करना है और मुझे उम्मीद है कि आप लोग विकास के नाम पर वोट देंगे क्योंकि इससे पहले जातिवाद के नाम पर लोग वोट देते थे ,लेकिन हमारी पार्टी काम और विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। यहां से कर्नल कोठियाल मनेरा और जसपुर गांव भी गए जहां  स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि ,वह सभी लोग कर्नल कोठियाल को जरूर जिताएंगे। कर्नल कोठियाल ने उन सभी का आभार जताते हुए यह विश्वास दिलाया कि हमारी पार्टी ने जो भी वादे किए हैं ,वह तमाम वादे हमारी पार्टी सरकार बनते ही पूरा करेगी और हम यकीन दिलाते हैं कि जो सपने उत्तराखंड राज्य निर्माण के दौरान देखे गए थे उन सभी सपनों को साकार करने का काम भी आम आदमी पार्टी करेगी।

Leave A Comment