Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



साईं सृजन पटल ने साहित्य, संस्कृति और समाज के क्षेत्र में बनाई नई पहचान, जानिए खबर

डोईवाला। सृजनशीलता, संस्कृति और साहित्य की अलख जगाने वाला साईं सृजन पटल लगातार नए मुकाम हासिल कर रहा है। इसी कड़ी में मासिक पत्रिका के 13वें अंक का भव्य विमोचन सिरियों स्थित डिंडयाली होम स्टे एवं ध्यान व साधना केंद्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद मोहन नैथानी ने पत्रिका के बढ़ते प्रभाव और महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि साईं सृजन पटल ने साहित्य, संस्कृति और समाज में सकारात्मक चेतना का संचार किया है। उन्होंने कहा — आज के समय में इस तरह के मंच युवाओं और रचनाकारों को न केवल अवसर प्रदान कर रहे हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सृजन की लौ भी प्रज्वलित कर रहे हैं। बहुत ही कम समय में साईं सृजन पटल ने साहित्य, संस्कृति और समाज के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। यह पत्रिका न केवल रचनाकारों को मंच देती है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और नई पीढ़ी के विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।पत्रिका के संस्थापक एवं संपादक प्रो. (डॉ.) के. एल. तलवाड़ ने कहा कि साईं सृजन पटल का उद्देश्य रचनात्मक प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहाँ से वे अपनी अभिव्यक्ति समाज तक पहुँचा सकें। उन्होंने कहा — यह मंच साहित्य, कला, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है, और इसका श्रेय उन सभी सहयोगियों को जाता है जो इस यात्रा में लगातार जुड़े हुए हैं। एक वर्ष से अधिक समय तक लगातार प्रकाशन के बाद यह 13वां अंक इस विश्वास को मजबूत करता है कि सामूहिक प्रयासों से समाज में ज्ञान, साहित्य और संस्कृति की नई धारा प्रवाहित की जा सकती है।पत्रिका के उपसंपादक अंकित तिवारी ने कहा कि साईं सृजन पटल की हर यात्रा नए उत्साह और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा यह मंच न केवल लेखकों, बल्कि पाठकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। हमारी कोशिश है कि हर अंक समाज के विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करे। यह मंच हर आयु वर्ग के रचनाकारों के लिए खुला है। हमारी चाहत है कि समाज के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाएं सामने आएं और अपनी सृजनात्मकता से समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। 13वां अंक हमारे सहयोगियों, पाठकों और मार्गदर्शकों के उत्साह व विश्वास का प्रतीक है।इस अवसर पर पटल की नीलम तलवाड़, सहायक अध्यापक कौशिक तिवारी, हेमंत हुरला आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने पत्रिका के निरंतर प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त की और साईं सृजन पटल की टीम को हार्दिक बधाई दी।

Leave A Comment