Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



अंतर सचिवालय टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता : शानदार प्रदर्शन पर मुहम्मद फाजिल , टिकराज, मदन, जितेंद्र को मिला मैन ऑफ द मैच, जानिए खबर

देहरादून | महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड रायपुर देहरादून में आज पहला मैच  *सचिवालय डेंजर  एवम सचिवालय विंग्स* के बीच खेला गया। टीम डेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में कुल 158 रन बनाए। अरविंद राणा ने 23 एवम उमराव गुसाईं ने 22 रन बनाए। सचिवालय विंग्स की तरफ से गेंदबाजी में शिवेंद्र और दिनेश ने 2- 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंग्स की टीम कुल 20 ओवरों में 139 रन ही बना सकी। सुंदर ने 46 और अरुण ने 32 रन बनाए। फाजिल ने 5 विकेट लिए। सचिवालय डेंजर ने मैच 19 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मुहम्मद फाजिल को दिया गया।

           *ए बनाम क्लासिक*

बलूनी ग्राउंड में आज का पहला मैच ए एवम क्लासिक के बीच खेला गया। ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 202 रन बनाए। आशुतोष विमल ने तूफानी 55 एवम टिकराज ने 48 रन बनाए। शीशपाल ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लासिक की टीम आखिरी ओवर में 137 रनो पर ऑल आउट हो गई। सुशील बिष्ट ने 47 रन बनाए। टिकराज ने 3 और टी एच खान ने 2 विकेट लिए। इस तरह ए ने 65 रन से मैच जीत लिया।  मैन ऑफ द मैच टिकराज को दिया गया।

         *राइजिंग बनाम लायंस*

महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा मैच राइजिंग एवम लायंस के बीच खेला गया। राइजिंग ने 20 ओवर में कुल 98 रन बनाए। अनूप ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। संदीप ने कुल 3 विकेट लिए। लायंस ने लक्ष्य 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। मदन ने शानदार 41 और सोमपाल ने 30 रन बनाए। ऋषभ बेलवाल ने 2 विकेट लिए। इस तरह लायंस ने मैच 07 विकेट से जीत लिया।  मैन ऑफ द मैच मदन को दिया गया।

        *सुपरकिंग्स बनाम वॉरियर्स*

बलूनी में दूसरा मैच सुपरकिंग्स एवम वॉरियर्स के बीच खेला गया। सुपरकिंग्स ने कुल 20 ओवरों में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। सुनील दास ने शानदार 47 रन बनाए। अजीत शर्मा ने 2 विकेट लिए। वॉरियर्स ने 17 ओवरों में 05 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जितेंद्र ने 42 और अशोक ने 50 रन बनाए। नवीन और अमीन सिंह ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह वॉरियर्स ने मैच 05 विकेट से जीत लिया।  मैन ऑफ द मैच जितेंद्र सिंह को दिया गया।

Leave A Comment