Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सुगंध दशमी पर्व का एवं दिगंबर जैन महासमिति द्वारा आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

देहरादून | परम पूज्य संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में आज दसलक्षण पर्व के अंतर्गत  स्वयंभू चौबीसी महामंडल विधान,उत्तम संयम धर्म की आराधना एवं सुगंध दशमी (धूप दशमी) पर्व का आयोजन भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात *पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर* ने संयम धर्म पर प्रवचन देते हुए कहा, “जब जीव अपने उपयोग को पर-पदार्थों से हटाकर आत्मा की ओर केंद्रित करता है, तब वह उत्तम संयम कहलाता है। संयम जीवन की सबसे कठिन, परन्तु श्रेष्ठ साधना है। राग, द्वेष, कषाय, मिथ्यात्व जैसे भावों का त्याग कर, इंद्रिय विषयों पर नियंत्रण रखना ही संयम की सच्ची साधना है।”

मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा सुगंध दशमी के अवसर पर धूप खेवन की परंपरा निभाई गई। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल दशमी को मनाया जाता है और इसे धूप दशमी या धूप खेवन पर्व भी कहा जाता है। इस दिन श्रद्धालु मंदिरों में जाकर श्रीजी के चरणों में धूप अर्पित करते हैं, जिससे वायुमंडल सुगंधित और पवित्र हो जाता है।

इस पर्व का विशेष महत्त्व दिगंबर जैन धर्म में बताया गया है। महिलाएं इस व्रत को श्रद्धा से करती हैं और मान्यता है कि इससे अशुभ कर्मों की निर्जरा होकर पुण्य की प्राप्ति तथा मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। साथ ही सांसारिक दृष्टि से उत्तम स्वास्थ्य और सुंदर शरीर की प्राप्ति भी इसका फल बताया गया है।

संध्याकाल में दिगंबर जैन महासमिति द्वारा धार्मिक वेष-भूषा आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अत्यंत भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं।
बच्चों ने मैना सुंदरी, राजुल और रानी चेलना जैसे धार्मिक पात्रों का सजीव अभिनय कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में प्रश्न मंच के माध्यम से धार्मिक प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
निर्णायक मंडल में डॉ. शुभी गुप्ता (प्रिंसिपल, वर्णी जैन इंटर कॉलेज) एवं वीरांगना ममलेश जैन शामिल रहीं। प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन  मंजू जैन (मंत्री) एवं  प्रीति जैन ने किया। आयोजन में श्रीमती शेफाली जैन, श्रीमती बबिता जैन, श्रीमती संगीता जैन तथा महासमिति की महिला इकाई की सभी सदस्याओं का सराहनीय योगदान रहा। इस शुभ अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य एवं वरिष्ठ सदस्य, पुष्य वर्षायोग समिति एवं उत्सव समिति के पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave A Comment