सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए की गई सलामती की दुआ, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Thursday, November 23, 2023 · Leave a Comment

देहरादून | उत्तरकाशी में सिलक्यारा मैं निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों के राहत में बचाव के लिए आज माजरा में ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन ने 41 श्रमिकों को सुरंग से जल्द से जल्द जल्द निकालने व सलामती की दुआ की गई | इस अवसर पर ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गौड़ महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद अयूब अकेला चंद्र प्रकाश शहजाद अंसारी जावेद अबरार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे | गौड़ ने कहा कि निर्माण एजेंसी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है भविष्य में इस प्रकार के लापरवाही ना हो सरकार को इसपर ध्यान देना आवश्यक है |