Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026

देहरादून | भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अरविंद कुमार ने उत्तराखंड के लिए वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का उद्घाटन भारतीय रिजर्व बैंक, देहरादून में किया। इस कार्यक्रम में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक पंकज यादव पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक फिरोज हसनैन; आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारी; उद्योग निदेशालय के प्रतिनिधि और नाबार्ड, एसएलबीसी, एसबीआई, पीएनबी, बीओबी, यूबीआई, यूको, यूजीबी के वरिष्ठ बैंकिंग अधिकारी उपस्थित थे। समारोह के दौरान, गणमान्य व्यक्तियों ने साल भर चलने वाले अभियान के दौरान उपयोग किए जाने वाले वित्तीय साक्षरता सप्ताह के पोस्टरों का अनावरण किया। आयोजन में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अरविंद कुमार ने उद्घाटन भाषण दिया, जिसमें उन्होनें कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2016 से प्रत्येक वर्ष जनसंख्या के विशिष्ट वर्गों को लक्षित करते हुए एक विशिष्ट थीम पर वित्तीय साक्षरता सप्ताह (FLW) मनाना शुरू किया है। वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच मुख्य वित्तीय विषयों के बारे में जागरूकता फैलाना है, जिसके लिए लक्षित अभियान चलाए जाते हैं। वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026, जोकि 9 से 13 फरवरी के बीच मनाया जा रहा है, उसका उद्घाटन आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज मुंबई में किया है। इस वर्ष की थीम है “केवाईसी- सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम”। इस थीम का उद्देश्य अपने ग्राहक जानें (KYC) के महत्व को उजागर करना है, जो सुरक्षित और विश्वसनीय बैंकिंग की नींव है। (ii) पिछले वर्ष, वित्तीय समावेशन योजनाओं के समग्र लाभ के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर एक देशव्यापी अभियान चलाया गया था। इस पहल के तहत, खातों में निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए बैंक खातों का पुनः केवाईसी किया गया था। देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय ने भी अपने उत्तराखंड क्षेत्र में बैंकों और अन्य हितधारकों के साथ इस पहल में भाग लिया था ताकि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पात्र खाताधारकों के लिए केवाईसी पुनर्पंजीकरण किया जा सके। (iii) इस अभियान के माध्यम से री केवाईसी के संबंध में लाई गई जागरूकता का आगे बढ़ाने के लिए, वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के दौरान जनता को केवाईसी के सभी पहलुओं पर शिक्षित करना प्रस्तावित है। सबसे पहले, इस बात को समझाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा कि केवाईसी एक आवश्यक विनियामक आवश्यकता है, और यह अनुपालन करने में भी आसान है, क्योंकि इसे करने के लिए विभिन्न सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके उपलब्ध हैं। इसके पश्चात यह अभियान जनता को केंद्रीय केवाईसी (CKYC) जैसी सुविधाओं से भी परिचित कराएगा, जो केवाईसी को आसान करने में सहायता करते हैं। इसके अतिरिक्त अभियान लोगों को केवाईसी अद्यतन से संबंधित नकली कॉल, संदेश और लिंक के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जो वित्तीय नुकसान का कारण बन सकते हैं। अंत में, इस अभियान का प्रयोग लोगों को लालच में आकर मनी म्यूल बनने के दर्दनाक परिणामों के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए भी किया जाएगा। रिजर्व बैंक इस सप्ताह के दौरान, बैंकों और अन्य हितधारकों के सहयोग से देश भर में जागरूकता कार्यक्रम और आउटरीच गतिविधियों का आयोजन करेगा। इन पहलों को वर्ष भर जारी रखा जाएगा जिससे इनका स्थायी प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके। हमारे संयुक्त प्रयासों के माध्यम से, हम यह संदेश दोहराना चाहते हैं कि केवाईसी केवल एक विनियामक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह सभी के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करने में भी योगदान देता है। हम सभी हितधारकों से इस विषय के तहत विभिन्न संदेशों को प्रसारित करने हेतु सहयोग का अनुरोध करते हैं। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के सहयोग से उद्घाटन समारोह के दौरान इस वर्ष के वित्तीय साक्षरता सप्ताह के संदेशों और वीडियो को प्रसारित करने वाली मोबाइल वैन लॉन्च की गई। इन वैनों को आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक अरविंद कुमार, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक पंकज यादव, पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक फिरोज हसनैन और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष हरि हर पटनायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Leave A Comment