Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड : हथकरघा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन

 

देहरादून | राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहारादून में 10 अगस्त 2022 को हथकरघा क्षेत्र के विकास एंव संवर्धन हेतु राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में डॉ संजीव चोपड़ा (सेवानिवृत भा. प्र. से.) मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए । समारोह में उत्तराखंड में हथकरघा क्षेत्र से जुड़े सरकारी अधिकारी, नाबार्ड के अधिकारी, बैंकों के अधिकारी, बुनकर समितियों तथा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य में हथकरघा क्षेत्र के वर्तमान परिदृश्य, राज्य में हथकरघा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार के साथ तालमेल कर नाबार्ड एंव अन्य स्टेक होल्डर्स द्वारा किए जा सकने वाले विभिन्न हस्तक्षेपों पर सार्थक चर्चा के लिए सभी स्टेक होल्डर्स को आमंत्रित किया गया जिसमें इस क्षेत्र के विकास हेतु समन्वय के साथ कार्य किया जा सके । इस अवसर पर उत्तराखंड के बुनकरों के हथकरघा उत्पादों की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें दर्शकों ने गहन रुचि दिखाई। बैठक में भास्कर पंत, मुख्य महा प्रबन्धक ने स्वागत सम्बोधन में कहा कि नाबार्ड ग्रामीण विकास के लिए अपनी स्थापना के समय से ही विभिन्न पहलों के माध्यम से हथकरघा क्षेत्र के विकास एंव संवर्धन के लिए सहयोग कर रहा है । इस समय में, यह महत्वपूर्ण है कि हम देश के हथकरघा बुनकरों और हमारी समृद्ध विरासत के रखरखाव में उनके प्रयासों, अर्थव्यवस्था में योगदान के साथ-साथ ग्रामीण भारत में एक बड़ी आबादी को रोजगार प्रदान करने के लिए उनके प्रयासों को मान्यता दें, मुख्य अतिथि डॉ संजीव चोपड़ा, सेवानिवृत आई. ए. एस. अधिकारी, ने अपने भाषण में हथकरघा क्षेत्र के समर्थन एव सहयोग के लिए उत्तराखण्ड से संबन्धित सभी विभागों को नाबार्ड के साथ मिलकर हथकरघा क्षेत्र के विकास के लिए भावी कार्य योजना बनाने तथा निश्चित कालांतर में बैठक कर विकास योजनाओ को मूर्तरूप देने का सुझाव दिया । इसके अलावा उन्होनें इस बात पर भी ज़ोर देते हुए कहा कि प्रदेश में हथकरघा वस्तुओं की ब्रांडिंग मजबूत करने की आवश्यकता है जिससे उत्तराखंड राज्य को एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल सकेगी और इससे उत्तराखंड में निर्मित हथकरघा उत्पादों के विपणन को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुगम बनाया जा सकेगा। राज्य में हथकरघा उत्पादों के सफल विपणन और वितरण के लिए हैंडलूम एक्सपो और ऑनलाइन प्लेटफार्मों के अलावा और अधिक प्लेटफार्मों की तलाश करने की जरूरत है। राज्य में पलायन एक प्रमुख मुद्दा है और हथकरघा क्षेत्र की मूल्य श्रृंखला में नाबार्ड और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के सफल कार्यान्वयन से इससे कुशलतापूर्वक निपटा जा सकता है। सुनील कौशिक, उप महाप्रबन्धक द्वारा नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं पर प्रस्तुति दी गई जिसमें मुख्य आधारभूत क्षेत्र में ओएफ़पीओ के माध्यम से हथकरघा क्लस्टर का निर्माण, रुरल मार्ट / रुरल हाट से हथकरघा वस्तुओं का विपणन, ट्रेनिंग के माध्यम से डिजाईन में नवाचार इत्यादि पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई । संयोजक, राज्य स्तरीय बैंकर समिति ने अपने संबोधन में कहा कि हथकरघा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति एव भावी योजनाओं पर चर्चा कर इस क्षेत्र के विकास की कार्य योजना निर्धारित की जा सकती है। बैठक में संयुक्त निदेशक, उद्योग निदेशालय, उत्तराखंड सरकार द्वारा हथकरघा बुनकरों की वर्तमान स्थिति, मुद्दे तथा विकास के लिए किए गए प्रयास एवं भविष्य की योजना का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिक्रिया, अनुभव और सुझाव साझा किए। नाबार्ड के डॉ सुमन कुमार महा प्रबन्धक ने समारोह में धन्यवाद ज्ञापन दिया और कहा कि आने वाले समय मे उत्तराखण्ड से संबन्धित सभी विभाग तथा नाबार्ड मिल कर हथकरघा क्षेत्र के विकास में कार्य करेंगे ।

Leave A Comment