Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



उत्तराखण्ड में भारी बारिश का येलो अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय

 

देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, पिथौरागढ, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सरकार, शासन और आपदा आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने के लिए कहा है। कड़ाके की सर्दी के बीच देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने पूर्वानुमान है। इसको लेकर मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही सभी जनपदों को सतर्क मोड पर रखा गया है। राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश को देखते हुए डीएम सोनिका ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा है। तापमान की बात करें तो राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। तो वहीं, मसूरी में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा, नैनीताल में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा, टिहरी में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा, तो वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस करीब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के कारण मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। राहगीरों और असहायों के लिए चैक चैराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

Leave A Comment