Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तराखण्ड : नये सदस्य एवं पदाधिकारियों ने लिए शपथ, जानिए खबर

देहरादून | अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तराखण्ड द्वारा आज के नये सदस्य, पदाधिकारी एवं अन्तर्राष्ट्रीय पैट्रन मेम्बर बनाए गए हैं। उन सभी के लिए एक *शपथ ग्रहण समारोह* का अयोजन होटल वायसराय इन मण्डी चौक पर आयोजित किया गया । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने कहा कि मैं सभी नवनियुक्त सदस्यों पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं मुझे आशा ही नहीं पूर्ण उम्मीद है कि आप सभी अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन से जुड़कर पूरी कर्तव्य निष्ठा और लगन के साथ कार्य करेंगे और इसको उन्नति की ओर अग्रसर करेंगे।इस अवसर पर महामंत्री लच्छू गुप्ता जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैश्य समाज हमारा परिवार है जिसमें हमें साथ मिलकर आगे बढ़ाना है एक दूसरे को साथ लेकर चलना है और अच्छे लोगों को इस संगठन से जोड़ने का भी प्रयास करना है इसके सभी सदस्य पूरे भारतवर्ष में सभी जगह अपने-अपने स्तर से कार्य करते रहते हैं। इस कड़ी में आईवीएफ में नवुक्त पैटर्न मेंबर बनने पर सिद्धार्थ अग्रवाल विशाल गुप्ता निकुंज गुप्ता को बनने पर बधाई दी।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया समन्वयक मधु जैन ने कहा कि आज के शपथ ग्रहण में काशीपुर हरिद्वार रुड़की सितारगंज हल्द्वानी ऋषिकेश से आए हुए सभी महानुभावों ने शपथ ग्रहण कर आश्वासन दिया कि हम पूरी कर्तव्य निष्ठा और लगन के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश गोयल महामंत्री लच्छू गुप्ता संगठन महामंत्री रमेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन जैन उपेंद्र अग्रवाल विशाल गुप्ता एवं प्रदेश से आए हुए गणमान्य लोग मौजूद रहे जिनकी उपस्थिति में कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave A Comment