Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



उत्तराखंड : पहाड़ों पर मौसम साफ होने के बाद केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा शुरू

CharDhamTour

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम सहित रुद्रप्रयाग में आज मौसम साफ है और यात्रा भी खुल गयी है। इस बीच सोनप्रयाग में पिछले कई दिनों से यात्रा खुलने का इंतज़ार कर रहे यात्रियों को आज दर्शनों के लिए धाम भेजा गया। वहीं, केदारनाथ धाम की चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। देश भर से केदारनाथ धाम पहुंच रहे भक्त धाम की चोटियों पर बर्फ देखकर प्रसन्न नजर आ रहे हैं। केदारनाथ धाम के साथ ही बदरीनाथ धाम की यात्रा भी शुरू कर दी गई है। पहाड़ों में शनिवार को मौसम ने कुछ राहत दी है। सुबह से ही मौसम साफ है। एक सितंबर से बंद केदारनाथ यात्रा खुल चुकी है। मौसम साफ रहने पर यात्रा को आज से दोबारा शुरू किया गया। इस बीच आज पैदल यात्रा मार्ग और धाम में मौसम साफ होने पर सोनप्रयाग और गौरीकुण्ड में यात्रा खुलने का कई दिनों से इंतज़ार कर रहे हजारों भक्तों को केदारनाथ धाम भेजा गया।
यात्रियों के धाम पहुंचने से धाम में छायी वीरानी दूर होने लग गयी है। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित केदारनाथ उमेश पोस्ती ने बताया कि केदारनाथ धाम में मौसम साफ हो गया है। धाम पहुंच रहे भक्त आसानी से बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। यात्रा खुलते ही हजारों की संख्या में भक्त धाम पहुंच रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से केदारनाथ धाम आने को लेकर फोन आ रहे हैं, लेकिन मौसम खराब होने के चलते तीर्थयात्री यहां नहीं पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद तीर्थयात्रियों की आवाजाही में भारी इजाफा होने की संभावनाएं हैं। पुरोहित केदारनाथ उमेश पोस्ती ने कहा कि केदारनाथ धाम की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। पहाड़ियों में बर्फ देखकर श्रद्धालुओं में भी खुशी देखने को मिल रही है। धाम में सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। ऐसे में नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

Leave A Comment