वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Friday, February 13, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए ड्राफ्ट सर्कुलर में वसूली एजेंट और ग्राहक के बीच होने वाले संवाद और बातचीत की अनिवार्य रूप से रिकॉर्डिंग करना एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे न केवल ग्राहकों को राहत मिलेगी बल्कि जमीनी स्तर पर भी अच्छे व्यवहार की संस्कृति बनेगी।जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक ने जानकारी दिये कि अब तक लगातार वित्तीय संस्थान अपने ऋण की वसूली के लिए ऐसे व्यक्तियों को इस्तेमाल कर रहे थे जोकि सार्वजनिक रूप से ग्राहकों एवं गारंटरों पर अनैतिक दबाव डाल रहे थे। भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व निवेश सलाहकार जितेंद्र कुमार डंडोना का मानना है कि इस संबंध में प्रत्येक शाखा में भी नोटिस लगाए जाने चाहिएं जिससे इस तरह के कृत्यों पर लगाम लगाई जा सके और ग्राहकों को भी इसका पता चल सके। बीमा, म्युचुअल फंड आदि को बेचते समय ग्राहक को पूरी जानकारी मिलनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो जिससे बाद में किसी भी प्रकार का विवाद ना हो और वित्तीय संस्थानों एवं उपभोक्ताओं के बीच अच्छे संबंध कायम रह सकें।