Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करेंगे : राकेश शर्मा

rakesh-sharma
मुख्य सचिव पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद राकेश शर्मा ने कहा कि वे प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। 24 वर्ष तक उत्तराखण्ड में कार्य करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि सीमांत, मध्य और तराई क्षेत्र के लिए अलग-अलग योजनाओं की आवश्यकता हैै। उन्होंने कहा कि राज्य में कनैक्टिविटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। हम कोशिश करेंगे कि नार्थ ईस्ट की तरह उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन के लिए रियायती दर पर हवाई सेवायें दी जाय। यह आपदा के लिहाज से भी जरूरी है। उन्हांेने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाया जायेगा। बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज आदि बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जायेगा। राज्य में कृषि और बागवानी क्षेत्र को फोकस करने की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा का विस्तार दूर दराज पर्वतीय क्षेत्रों तक किया जायेगा। लघु जल विद्युत परियोजनाओं से राज्य के राजस्व को बढ़ाने पर बल दिया जायेगा।इससे पूर्व सेवानिवृत्त हुये निवर्तमान मुख्य सचिव एन. रवि शंकर ने कहा कि 35 वर्षां की अखिल भारतीय सेवा में उन्हें उत्तराखण्ड के अलावा उत्तरप्रदेश और भारत सरकार में कार्य करने का अवसर मिला। उत्तराखण्ड में मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आपदा के बाद चारधाम यात्रा को पटरी पर लाने में हम काफी हद तक सफल रहें। 6 लाख तीर्थ यात्री अब तक चारधाम आ चुके है। 6 हजार लोगों ने हवाई सेवाओं के माध्यम से यात्रा की। अनुमान है कि यात्रियों की संख्या लगभग 10 लाख तक पहंुच जायेगी। अर्द्धकुम्भ की तैयारी भी एक चुनौती थी। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि अर्द्धकुम्भ की तैयारी निर्धारित समय सारिणी के अनुसार चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिये आईफेड, जलागम और जायका की योजनाओं को एकीकृत करके आजीविका उपलब्ध कराने के विभिन्न कार्यक्रम चलायें जा रहे है। पर्यावरण का संरक्षण भी हमारे लिए प्राथमिकता रही। इसके साथ ही किसाऊ बहुउद्देशीय जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए। उन्होंने कहा कि ’सरल प्रक्रिया, स्वच्छ प्रणाली और संवेदनशील प्रशासन’ के सूत्र से जनआकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है।

Leave A Comment