Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर

 

शहर के मुद्दों पर “टाउनहॉल” का हुआ आयोजन

देहरादून | देहरादून सिटीजन फोरम की ओर से आज दून लाइब्रेरी में शहर के अहम नागरिक मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण टाउनहॉल का आयोजन किया गया। इस संवाद में प्रमुख विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। नागरिकों ने खुलकर सवाल पूछे और अधिकारियों ने सीधे जवाब दिए। यह संवाद शहर की रोज़मर्रा की व्यवस्थाओं और लोगों की चिंताओं पर केंद्रित रहा। एक नागरिक के रूप में मैं इस पहल के परिणाम से प्रसन्न हूँ कि 500 से अधिक नागरिकों वाला हमारा नागरिक मंच, देहरादून सिटीजन फोरम इस खुले संवाद को आगे लाया। कार्यक्रम की शुरुआत हमारे वरिष्ठ साथी जगमोहन मेहंदीरत्ता ने की। भारती जैन और फ्लोरेंस पांधी जी ने फोरम के पिछले दो वर्षों के कार्यों जैसे कि ग्रीन एजेंडा, रोड सेफ्टी, महिला सुरक्षा, कचरा प्रबंधन, मलबा डंपिंग ज़ोन और शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रयासों का संक्षिप्त ब्योरा रखा। हमारे सहयोगी रमना कुमार ने पीपीटी के माध्यम से ट्रैफिक लाइट, पार्किंग, फुटपाथों पर अतिक्रमण, सहस्रधारा रोड की ट्रैफिक अव्यवस्था और कचरे के ढेर जैसे मुद्दे सामने रखे। इस दौरान मैने भी या सवाल उठाया कि शहर की योजनाओं में नागरिकों की राय को पर्याप्त महत्व क्यों नहीं दिया जाता, जबकि शहर के स्थायी हितधारक नागरिक ही हैं।विभागीय अधिकारियों ने भी अपनी बात रखी। परिवहन विभाग के शैलेश तिवारी ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों की जानकारी दी। नगर निगम के डॉ. अविनाश खन्ना ने कचरा प्रबंधन को और व्यवस्थित करने की बात कही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डॉ. अंकुर कंसल, ट्रैफिक पुलिस के ललित बोरा, एमडीडीए के राहुल कपूर और पीडब्ल्यूडी के ओपी सिंह ने अपने-अपने विभागों से जुड़े मुद्दों और प्रस्तावित समाधानों पर स्पष्ट रूप से बात की। यह सवाल-जवाब सत्र तीन घंटे से अधिक चला और बेहद जीवंत रहा। नागरिकों के तीखे सवालों और व्यावहारिक सुझावों का अधिकारियों ने स्वागत किया।

Leave A Comment