Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



अजान पर ट्वीट के बाद ट्रोल हुई सुचित्रा कृष्णमूर्ति

ajaan

नई दिल्ली। सोनू निगम के बाद अजान पर ट्वीट पर आलोचनाओं का शिकार हो रहीं गायिका और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ती को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और भद्दी टिप्पणियों के बाद आखिकार पुलिस का रुख करना पड़ा है. कुछ दिन पहले ही अजान पर ट्वीट करने वाली सुचित्रा को कॉल गर्ल जैसे कई भद्दे शब्द कहे गए हैं, जिससे परेशान होकर सुचित्रा ने मुंबई पुलिस को शिकायत की और उन्हें पुलिस से काफी मदद मिली है. सुचित्रा ने मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन के बाहर से अपना एक फोटो पोस्ट करते हुए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। अजान पर किया था ट्वीट बात दें कि कुछ दिन पहले सुचित्रा ने ट्वीट किया था, सुबह 4.45 घर आई…अजान की बहुत आक्रामक और कान फोड़ने वाली आवाज आई. उनके इस ट्वीट के बाद से ही उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया जाने लगा. उनके इस ट्वीट पर जब एक यूजर ने कहा कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त के लिए उठना अच्छी बात है, तो अभिनेत्री ने जवाब दिया, मैं ब्रह्म मुहूर्त पर अपने आप खुद उठ जाती हूं, प्रार्थना करती हूं और रियाज एवं योग करती हूं. मुझे अपने ईश्वर और अपने कर्तव्य के बारे में याद कराने के लिए लाउडस्पीकर की जरूरत नहीं है। सोनू निगम के ट्वीट की दिलायी यादः उन्होंने यह भी कहा कि उनको अजान या प्रार्थना को लेकर कोई समस्या नहीं है, लेकिन सुबह पांच बजे पूरे पड़ोस को जगा देना सभ्य बात नहीं है. सोनू निगम की ओर से इसी तरह के ट्वीट के बारे में याद दिलाए जाने पर सुचित्रा ने कहा, उनके (सोनू के) बाद अजान की आवाज और भी तेज हो गई लगती है. उन्होंने उसी जगह से ट्वीट किया था, जहां से मैंने किया। अजान के ट्वीट के बाद मुंडाया था सिररू बता दें इससे पहले गायक सोनू निगम ने श्अजान के लिए लाउड स्पीकरश् के इस्तेमाल पर अपना विरोध जताया था और उन्हें भी सोशल मीडिया पर इसके लिए काफी विरोध और समर्थन दोनों का सामना करना पड़ा था. सोनू निगम ने इस विवाद के चलते एक मौलाना के फतवे पर अपना सिर भी मुंडवाया था। बाद में अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए सुचित्रा ने 2009 के अपने ब्लॉग को शेयर किया, जिसका शीर्षक श्द 5 एएम वेक अप कॉल था। इसमें उन्होंने कहा था कि निकट की एक मस्जिद से तेज आवाज में अजान की वजह से वह सुबह पांच बजे उठने को मजबूर हो जाती हैं। अजान को लेकर सिंगर सानू निगम पर चला विवाद अभी लोगों के जहन से गया नहीं था कि अब एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक और मुद्दा उठा दिया. सुचित्रा ने लाउडस्पीकर के जरिए बजने वाली अजान पर ट्वीट किया तो सपा नेता अबू आजमी ने उन्हें बुरा-भला कह दिया. सुचित्रा के लिए कहे गए अपशब्दों के बाद आजमी की कई लोगों ने कड़ी निंदा की है। आपको बता दें कि सुचित्रा के बयान पर समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने कहा, श्जो रात को दो बजे घर लौटती हैं, छोटे-छोटे कपड़े पहनती हैं और गैर मर्दों के साथ घूमती हैं वो अजान के बारे में कुछ ना कहें.श् इसके साथ ही उन्होंने सुचित्रा के लिए कहा कि वो शराब पिती हैं, खुद लाउड स्पीकर के गानों पर डांस करती हैं और अजान का विरोध कर रही हैं। अबू आजमी ने बोला, आपका काम नाचना-गाना है, वहीं करो. हमारे धर्म में मत पड़ो.श् इसके अलावा आजमी ने बोला, श्महिला हुई तो कुछ भी बोलेंगी, ऐसे थोड़ी चलेगा।

 

 

 

 

Leave A Comment