Breaking News:

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026

दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित -

Tuesday, September 1, 2026



नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर

उत्कृष्ट छात्रों का हुआ सम्मान

स्टेपिंग स्टोन स्कूल में हुआ आयोजन

देहरादून (संवाददाता)। देहरादून स्थित स्टेपिंग स्टोन स्कूल में आज यूकेजी ए एवं यूकेजी बी के छात्रों का ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर इस अवसर पर आकर्षक सजावट से सुसज्जित नजर आया, जहां बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। यह दिन नन्हे-मुन्ने छात्रों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा, जिसे विद्यालय परिवार ने बेहद यादगार बनाया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात यूकेजी ए और बी के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिनमें नृत्य, कविता पाठ और लघु नाटिकाएं शामिल रहीं। बच्चों की मासूमियत और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा।ग्रेजुएशन डे के इस विशेष अवसर पर यूकेजी ए एवं बी के सभी छात्रों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। यह पल अभिभावकों के लिए भी बेहद भावुक रहा, जब उन्होंने अपने बच्चों को शिक्षा के इस पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा करते देखा।

प्रधानाचार्या सुमन सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किये 

समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा वार्षिक परीक्षा की मार्कशीट का वितरण भी किया गया। बच्चों ने जब अपने परिश्रम का परिणाम प्राप्त किया तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत और सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली।विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह दिन उनके जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनके सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर यूकेजी ए की कक्षा अध्यापिका नीना, यूकेजी बी की कक्षा अध्यापिका दिव्या, तथा अन्य शिक्षकगण हेमा, पूजा, अनुराधा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों ने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों, अतिथियों और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बना, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी गर्व और खुशी का अवसर साबित हुआ।

Leave A Comment