Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



अपने सपने संस्था के सातवीं वर्षगांठ में संस्था की बालिका सिमरन बनी मुख्य अतिथि, जानिए खबर

डॉ शिव सिंह पाल “उत्तराखण्ड सोशल आईकॉन अवार्ड 2021 ” से हुए सम्मानित

आकांक्षा जोशी को मिला ” यंग राइजिंग सोशल अवार्ड 2021″

पारिजात जोशी सम्मानित हुई ” सोशल इंटर्न ऑफ द ईयर अवार्ड 2021″

समाज के प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक जरूरतमंद बच्चे को अपने जीवन मे शिक्षित जरूर करे : अरुण कुमार यादव

देहरादून | आज दिनांक 12 सितम्बर 2021 दिन रविवार को अपने सपने संस्था सुभाषनगर स्थित कार्यालय में अपना सातवां वार्षिक उत्सव मनाया | कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के जरूरतमंद बच्चों द्वारा हे शारदे माँ , हे शारदे माँ …. नामक वंदना से किया गया | विदित हो कि अपने सपने संस्था हर साल की भांति इस साल भी मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के उस जरूरतमन्द बच्चे को बनाया गया जो वर्तमान साल में शिक्षा ,अनुशासन एवम अनेक क्रियाकलापों में सर्वश्रेष्ठ रहा हो, 2017 में संस्था अजय को मुख्य अतिथि बनाया था जो अपने जीवन मे कभी कूड़ा बिनने का कार्य करता था | वही 2018 में अपने सपने संस्था जरूरतमन्द बच्चा देवानंद को मुख्य अतिथि बनाया | वही इस वर्ष 2021 मे मुख्य अतिथि के रूप में अपने सपने संस्था की बच्ची सिमरन रही |

यह कार्यक्रम का आकर्षक केंद्र रहा | सभी धर्मों को एकता के सूत्र में बांधने रूपी संगीत पर महिमा, माधुरी , जानवी , कोमल आदि ने नृत्य कर सभी का दिल जीता | इसी क्रम में देश भक्ति गीत में मुस्कान, चांदनी, समरीन, सुनैना ज्योति, चंचल प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चारचांद लगा दिया | कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला उत्तराखण्ड सोशल आइकॉन पुरस्कार इस वर्ष स्वास्थ के क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए कार्य करने वाले सामाजिक व्यक्तित्व डॉ शिव सिंह पाल को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के इसी क्रम में अपने सपने संस्था इस वर्ष “यंग राइजिंग सोशल अवार्ड 2021 ” आकांक्षा जोशी एवं ” सोशल इंटर्न ऑफ द ईयर अवार्ड 2021″ पारिजात जोशी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया | आयोजित कार्यक्रम मे अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक जरूरतमंद बच्चे को अपने जीवन मे शिक्षित जरूर करे | कार्यक्रम के अंत मे आये हुए समस्त आगन्तुओ का संस्था के अहम स्तम्भ विकास चौहान एवं बद्री विशाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया | आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए डॉ शिव सिंह पाल , आकांक्षा जोशी, पारिजात जोशी, अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उप सचिव विकास चौहान, प्रोजेक्ट प्रबंधक बद्री विशाल, हिमांशु शर्मा, शीला कोटियाल, विनय गुप्ता, अंजलि पोखरियाल, संगीता सुब्बा, मीना आदि उपस्थित थे |

Leave A Comment