Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



अब तक 12 लाख से अधिक लोगो को सेवा प्रदान की, जानिए ख़बर

trivendra-singh-rawat

देहरादून। जीवीके ईएमआरआई प्रबन्धन द्वारा 108 आपातकालीन सेवा के मुख्यालय में राज्यस्तरीय इमरजेंसी मेडिकल केयर अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्य भर से आये उन सभी फील्ड कर्मियों एवं टीम के अन्य सदस्यों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने आपातकालीन स्थितियों के दौरान विषिश्ट सेवाएं प्रदान करते हुये पीड़ितों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जीवीके ईएमआरआई उत्तराखण्ड के स्टेट हैड मनीश टिंकू द्वारा समारोह में आमंत्रित किये गये समस्त कर्मियों को सम्मानित किया गया। अपनी टीम को बधाई देते हुये मनीश टिंकू ने कहा कि हमारी टीम गत लगभग दस वर्शों से आम जनता को आपातकालीन स्थितियों के दौरान त्वरित एवं निस्वार्थ रुप से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। ज्ञात हो कि जीवीके ईएमआरआई 108 आपातकालीन सेवा द्वारा प्रतिदिन 300 से 350 आपातकालीन मामलों में सेवाएं प्रदान की जाती हैं परन्तु इनमें से कुछ आपातकालीन मामले ऐसे भी होते हैं जिनमें यदि पीड़ित व्यक्ति को त्वरित रुप से प्राथमिक उपचार न मिल पाये तो उस व्यक्ति का जीवन संकट में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि जीवीके ईएमआरआई 108 आपातकालीन सेवा द्वारा प्रारम्भ से अब तक लगभग 12 लाख 58 हजार से अधिक आपातकालीन मामलों में सेवाएं प्रदान करते हुये लगभग 31,700 से अधिक पीड़ितों का जीवन बचाया गया है, ये सभी ऐसे मामले थे जिनमें यदि पीड़ितों को उचित समय पर आपातकालीन सहायता ना मिल पाती, तोे उनका जीवन बचाया जाना असम्भव था। समारोह में आमंत्रित टीम के सदस्यों ने आपातकालीन मामलों में हुये अपने अनुभवों को आपस में साझा करते हुए बताया कि उनके द्वारा किस प्रकार से उस आपातकालीन स्थिति के दौरान त्वरित रुप से सहायता प्रदान कर पीड़ितों का जीवन बचाया था। ज्ञात हो कि गत लगभग दस वर्शों की अवधि में 108 आपातकालीन सेवा द्वारा लगभग 12 लाख 58 हजार से अधिक आपातकालीन मामलों में सेवाएं प्रदान की गई हैं, जिनमें से 4.91 लाख से अधिक मामले गर्भावस्था तथा 1.27 लाख मामले सड़क दुर्घटना से सम्बन्धित हैं। इसके साथ ही लगभग 10,200 से अधिक बच्चों का जन्म 108 आपातकालीन सेवा के एम्बुलेंस वाहनों में हुआ है। इस अवसर पर 108 आपातकालीन सेवा की विभिन्न टीमों को उनके क्षेत्र में दी गई विषिश्ट सेवाओं हेतु क्रमषः 108 नेषनल सेवियर अवार्ड, ईएम केयर अवार्ड, बैस्ट केएमपीएल अवार्ड, बैस्ट ईआरओ अवार्ड इत्यादि प्रदान किये गये। बेरीनाग एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी गोकुल सिंह एवं दिगम्बर कुमार को इस बार 108 नेषनल सेवियर अर्वाड से सम्मानित किया गया, इन दोनों कर्मचारियों को यह अवार्ड एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल ले जाते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करवाने हेतु प्रदान किया गया, आज आयाजित किये गये इस कार्यक्रम में संस्था में 10 वर्श पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीवीके ईएमआरआई उत्तराखण्ड के स्टेट हैड मनीश टिंकू ने समारोह में उपस्थित सभी टीमों को उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्याें हेतु बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि जीवीके ईएमआरआई सदैव आपातकालीन स्थितियों के दौरान आमजनमानस की सहायता हेतु दृढ़-संकल्पित है और हमारी टीम अपने इस संकल्प को सदैव पूर्ण करने हेतु तत्पर रहेगी।

Leave A Comment