Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



अब भाजपा और कांग्रेस में जीत के दावे…

देहरादून । उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के 11 तरीख को हुए मतदान के बाद अब भाजपा और कांग्रेस में जीत के दावे शुरू हो गए। भाजपा ने मतदान को लोगों में पीएम मोदी के प्रति उत्साह बताया, वहीं कांग्रेस ने ईवीएम की खराबी पर नाराजगी भी जताई। साथ ही कांग्रेस ने जीत का दावा भी किया। भाजपा ने दावा किया है कि उत्तराखंड में सभी पार्टी प्रत्याशी जोरदार जीत दर्ज करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में मतदान को लेकर मतदाताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उत्साह और कांग्रेस खेमे में निराशा है। इसे देखते हुए साफ है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में अधिक मतों से विजयी होंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी जाजू ने कहा कि राज्य में हमारी अपेक्षानुसार मतदान हुआ है। मतदाता ने गर्मी, धूप की परवाह किए बगैर पोलिंग बूथों तक पहुंचकर मतदान किया। इसके लिए उन्होंने मतदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ जिलों में पिछली बार की तुलना में मतदान मामूली अंतर जरूर दिख रहा है, लेकिन सभी जगह लोगों ने भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त मतदान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी यहां की पांचों सीटों पर पिछली बार की तुलना में अधिक मतों के अंतर से भाजपा जीतने जा रही है। उधर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने एक वक्तव्य में कहा कि सभी ईवीएम मशीनों के आ जाने और उनमें डाले गए मतों की सही गणना के बाद इस बार भी मत प्रतिशत पिछली बार के लगभग पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मतदाताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति जो उत्साह दिखाई दिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मतदान को लेकर जो निराशा थी, उससे साफ है कि उत्तराखंड में लोकसभा की सभी पांचों सीटों पर मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सभी भाजपा प्रत्याशी विजयी ही नहीं होंगे, बल्कि पिछली बार से अधिक अंतर से जीतेंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को मतदान के दिन ईवीएम मशीनों की खराबी पर नाराजगी जताई थी। साथ ही कई मतदान केंद्रों पर निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की भूमिका पर भी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर अधिकारियों ने लोकतंत्र पर प्रहार करने का काम किया गया है। उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं से मिले प्यार की वजह से कांग्रेस टिहरी समेत राज्य की सभी संसदीय सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Leave A Comment