Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



अहमद पटेल पहुंच पायेंगे राज्यसभा …

aak

अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस में बगावत खुलकर सतह पर आ गई है. जानकारी हो की शुक्रवार को दो और विधायकों मान सिंह चैहान और सानाभाई (छना)चैधरी ने पार्टी छोड़ दी है. इससे पहले गुरुवार को पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. पार्टी के कद्दावर नेता शंकर सिंह वाघेला के कांग्रेस से दामन छुड़ाने के बाद से बगावत का सिलसिला जारी है. गुरुवार को जिन तीन विधायकों के साथ पार्टी के मुख्य सचेतक बलवंत सिंह राजपूत ने इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ज्वाइन कर लिया. कांग्रेस में इस बगावत से पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी अहमद पटेल के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। बलवंत सिंह हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले शंकर सिंह वाघेला के समधी हैं. ऐसे में बीजेपी उम्मीद लगा रही है कि बलवंत सिंह को वाघेला समर्थक विधायकों का समर्थन भी मिल सकता है. माना जा रहा है कि गुजरात में इस उठापटक से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल को राज्यसभा में जाने में मुश्किल हो सकती है. सिद्धपुर से विधायक मुख्य सचेतक बलवंत सिंह राजपूत को भाजपा ने राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए नामित किया है, जिसके लिए अहमद पटेल ने अपना नामांकन भरा है. इस्तीफा देने वाले दो अन्य विधायकों में विरमगम से तेजश्री पटेल तथा विजापुर से विधायक पीआई पटेल हैं. तीनों विधायकों ने गुरुवार दोपहर विधानसभा अध्यक्ष रमनलाल वोरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए. 8 अगस्त को गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए मतदान होगा। गुजरात में 8 अगस्त को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का शुक्रवार को आखिरी दिन है. पहली बार राज्यसभा चुनाव लड़ रहे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और गुरुवार को ही कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए बलवंत सिंह राजपूत ने नामांकन भर दिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल को आठ अगस्त को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस उम्मीदवार को जीत के लिये कम से कम 47 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी. ऐसे में कांग्रेस अगर अपने बाकी विधायकों को एकजुट रखने में कामयाब रहती है, तो अहमद को मुश्किल नहीं होगी। अहमद पटेल को वाघेला गुट का समर्थन नहीं मिलता है तो उनका चुना जाना मुश्किल है. अहमद पटेल का कद कांग्रेस में बहुत बड़ा है वे पार्टी के सलाहकार भी हैं. हालांकि, अहमद पटेल ने अपनी जीत का विश्वास दिलाया है और वाघेला भी उन्हें वोट करने की बात कह चुके हैं. आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव 8 अगस्त को होने हैं. पटेल को राज्यसभा में चैथी पारी के लिए पहली वरीयता के 48 वोटों की जरूरत होगी. पटेल का वर्तमान कार्यकाल 8 अगस्त को समाप्त होने वाला है।

Leave A Comment