Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



आईएमए : देश को इस बार मिलेंगे 325 सैन्य अधिकारी, सबसे ज़्यादा यूपी के सैन्य अधिकारी

 

उत्तराखंड से 24 जेंटलमैन कैडेट्स

देहरादून । भारतीय सैन्य अकादमी में एक बार फिर वही गौरवमयी पल आने वाला है जिसका जैंटलमैन कैडेट्स को इंतजार रहता है। देश को इस बार 325 सैन्य अधिकारी मिलने जा रहे हैं। पासिंग आउट परेड में कुल 395 जेंटलमैन कैडेट्स शामिल होंगे, जिसमें 70 कैडेट्स विदेशों के हैं। भारतीय सैन्य अकादमी अब तक 62956 सैन्य अधिकारी देश को दे चुका है। इसमें मौजूदा पासिंग आउट परेड में शामिल 325 जेंटलमैन कैडेट्स भी शामिल है। अब तक 2572 विदेशी कैडेट्स अकादमी से प्रशिक्षण ले चुके हैं। इस संख्या में मौजूदा 70 जेंटलमैन कैडेट्स भी शामिल है। विदेशी कैडेट्स में इस बार अफगानिस्तान के 41, भूटान के 17, मालदीव, मोरिशियस, म्यांमार और श्रीलंका के 1-1 जेंटलमैन कैडेट्स शामिल हैं। वहीं, वियतनाम के तीन तजाकिस्तान के 3 और नेपाल के दो जेंटलमैन कैडेट्स पासिंग आउट परेड का हिस्सा होंगे। भारतीय जेंटलमैन कैडेट्स की बात करें तो राज्यों के लिहाज से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से 50 जेंटलमैन कैडेट्स पासआउट हो रहे हैं और उत्तराखंड से 24 जेंटलमैन कैडेट्स। जबकि इसी तरह पश्चिम बंगाल से छह, तेलंगाना से तीन, तमिलनाडु से छह, राजस्थान से 18, पंजाब से 15, उड़ीसा से 4, मिजोरम से दो, मणिपुर से तीन, महाराष्ट्र से 18, मध्य प्रदेश से 12, भारतीय मूल निवास प्रमाण पत्र वाले नेपाल निवासी चार जेंटलमैन शामिल हैं। वहीं, केरला से 15, कर्नाटक से 5, झारखंड से 6, जम्मू कश्मीर से 11, हिमाचल प्रदेश से 10, हरियाणा से 45, गुजरात से 4, दिल्ली से 13, छत्तीसगढ़ से दो, चंडीगढ़ से 4, बिहार से 32, असम से 6, अरुणाचल प्रदेश से एक और आंध्र प्रदेश से 6 जेंटलमैन कैडेट्स इस बार पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे।

Leave A Comment