Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



आधार डाटा के सेंट्रल डाटाबेस में पहुंचने के बाद साझा नहीं किया जा सकता: अजय भूषण पांडे

UIDAI प्रमुख ने अपने 80 मिनट के प्रेजेंटेशन में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आधार डाटा के सेंट्रल डाटाबेस में पहुंचने के बाद उसे साझा नहीं किया जा सकता है। इस डाटा को सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर ही शेयर किया जा सकता है। दरअसल, आधार की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। UIDAI प्रमुख का उद्देश्य कोर्ट और अन्य पक्षकारों को आधार डाटा की सुरक्षा के लिए किए गए उपायों से अवगत कराना था। UIDAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडे ने गुरुवार को आधार की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ को बताया कि आधार डाटा की सुरक्षा के लिए ‘2048-एनक्रिप्शन की’ का इस्तेमाल किया गया है। हैकर इस सुरक्षा चक्र को नहीं तोड़ पाएंगे। पांडे ने कहा कि सुपरकंप्यूटर से भी इसे हैक करने में 13 अरब वर्ष लग जाएंगे। आधार से जुड़ी कई सूचनाएं लीक होने के बाद इसको लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कुछ लोग इसे निजता का हनन भी बता रहे हैं। UIDAI के सीईओ अजय भूषण पांडे ने बताया कि प्राधिकरण के पास आधार नंबरों के सत्यापन से जुड़े रोजाना चार लाख मामले आते हैं, लेकिन उनके लोकेशन या लेनदेन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी नहीं मांगी जाती है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि 1 जुलाई, 2018 से फेस आइडेंटिफिकेशन भी अमल में आ जाएगा। इससे चेहरे को स्कैन कर भी आधार का सत्यापन किया जा सकेगा। हालांकि, न्यायाधीशों ने आधार नंबर न होने की स्थिति में विभिन्न सरकारी सेवाएं मुहैया न कराने की खबरों पर चिंता जताई। पीठ में शामिल जस्टिस एके. सीकरी ने झारखंड के मामले का उल्लेख किया। आधार कार्ड नहीं होने पर महिला को राशन नहीं दिया गया था। बाद में भोजन के अभाव में उसकी मौत हो गई थी। जस्टिस सीकरी ने UIDAI प्रमुख से पूछा कि इस तरह की समस्याओं से कैसे निपटा जाएगा, जबकि उसे पहले भी राशन मुहैया कराया गया था? अजय भूषण पांडे ने बताया कि इस मामले की जांच की गई थी। उन्होंने कहा, ‘हमलोगों ने जांच में पाया कि दुकानदार ने सिर्फ उसी महिला को नहीं, बल्कि अन्य लोगों को भी बायोमीट्रिक का मिलान न होने के कारण राशन के बिना लौटा दिया था। हालांकि, जिन्हें लौटाया गया उनका बायोमीट्रिक डाटा मैच कर रहा था।’ UIDAI प्रमुख ने कोर्ट को बताया कि प्रत्येक समस्या का समाधान आधार से नहीं किया जा सकता है।

Leave A Comment