Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



आधार हुआ निराधार….

aadhaar

वर्तमान में यह प्रतीत होने लगा है कि भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट के दोस्ताने में कमी आ रही है। जैसा कि आईपीसी की धारा 377 में भी दिखाई दिया और अब आधार कार्ड भी फिफ्टी-फिफ्टी हो गया है। कम से कम इतना जरूर है कि आधार कार्ड को पांचाली का दर्जा नहीं मिल पाया। लेकिन आम आदमी की भी तो सोच लिया करे सरकार। बस… भगाते रहो, दौड़ाते रहो, लाईन में लगाते रहो। कुछ ही दिन पहले की बात है कि आधार कार्ड की योजना को क्रियान्वित किया गया और हर आदमी को पी.टी. ऊषा बनाकर रख दिया। सभी लोग लगे हुये हैं भागदौड़ में, कोई नगर निगम जा रहा है तो कोई कचहरी की बाट जोह रहा है। क्योंकि आधार कार्ड बनना जो जरूरी है, नहीं तो जैसे कि पहाड़ टूटने वाला हो। लोगों कि यह भागदौड़ देखकर तो ऐसा लगा कि जैसे सिनेमाघरों में ‘शोले’ मूवी लगी हो और देखना जरूरी हो। लेकिन सरकार ने तो आधार कार्ड को ही गब्बर बनाकर छोड़ दिया। पहले आधार कार्ड के लिए सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पसीने से तर-बतर कर दिया। फिर क्या था, आदमी घर पर बैठा ही था तो सरकार को रास न आया और नया आॅर्डर दे दिया कि ‘जाओ, अपने खाते और सिलेण्डर को आधार से लिंक कराओ, सब्सिडी भी मिलेगी।’ क्या करते लोग…? घर के मुखिया का आदेश था, मानना तो पड़ेगा ही। सभी फिर लग गये सभी लोग भागदौड़ में और बैंकों नोटबंदी के बाद फिर से लगने लगी लाईनें। अब सभी लोगों ने खाते आधार से लिंक करवाये और चैन की सांस लेने लगे। अब बात करें सब्सिडी की तो यह तो वही बात गयी कि ‘‘रेगिस्तान में कब बारिश हो जाय।’’ सब्सिडी के लिए यह भी कहा जा सकता है कि ‘‘सब्सिडी चायना का माल है।’’ कहने का तात्पर्य गैस से मिलने वाली सब्सिडी खातों में आती या नहीं आती है, यह तो राम जाने। क्योंकि देखने में आया है कि औषतन 100 में 25-30 लोगों के खाते में ही सब्सिडी आई। बनालो हमारा आधार, करलो खातों में लिंक आधार, सब्सिडी भी दे देगा आधार। जब आधार को ही सुप्रीम कोर्ट 50 प्रतिशत निराधार करके रख दिया तो कहां गया आधार। बहरहाल, खुशी की बात तो है कि अब सबका आधार भी बन गया और खाते भी आधार से लिंक हो गये। हर इनसान अब खुश है और भागदौड़ भी खतम हो गयी है। लेकिन अभी थोड़ी इतिहास खतम हुआ है, क्योंकि अभी कुतुबमीनार पूरी थोड़ी हुयी है, इल्तुतमिश का आना बाकी है। सुबह से शाम हुयी नहीं कि सारी मोबाईल कम्पनियां आ गयी इल्तुतमिश बनकर। अब फिर दिक्कतें सामने आ गयी कि मोबाईल को आधार से लिंक करें, नहीं तो आपका नम्बर बंद हो जाएगा। आम आदमी की फिर हो गयी भागदौड़ शुरू और लग गये मोबाईल से आधार लिंक करवाने में। इतना जरूर है कि सरकार और आधार ने पढ़े-लिखे आदमी को अंगूठा छाप बनाकर रख दिया। कराते रहो आधार लिंक और लगाते रहो अंगूठा। खैर, समझ में सिर्फ यह नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट अपने अनोखे फैसलों से बसंत के फूल खिलाने में लगा हुआ है। क्योंकि पहले क्या हुआ, अब क्या हो रहा और आगे क्या होगा…. कुछ पता नहीं। पहले एडमिशन करवाना, सरकारी योजनाओं को लाभ लेना, इनकम टैक्स रिटर्न भरना, सिम लेना, खाता खुलवाना और कोई भी काम करना हो तो सबको आधार की छाया में डाल दिया। अब सुप्रीम कोर्ट ने आधार एक्ट की धारा 57 रद्द कर दी। जब पेड़ काटना ही है तो पौंधा क्यों लगा रहे हो। बहरहाल, इतना जरूर है कि सरकार हो या न्यायपालिका, इनके फैसले जनहित में ही होते हैं। लेकिन क्या ये समझदारी है कि पहले सरकार ने एक कार्ड के लिए सभी को ओलंपिक का रनर बनाकर रख दिया और आसामन को आधार के घेरे में डाल दिया। लेकिन न्यायपालिका का फैसला कहता है कि ‘‘अब आसमान साफ है।’’ खैर…! पहले क्या हुआ और अब क्या हो रहा है, यह तो सभी को पता है लेकिन आगे क्या होगा, बस इसी का इंतजार है।

– राज शेखर भट्ट ( सम्पादक )

 

Leave A Comment