Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



“आप” ने लॉन्च किया ‘अगले पांच साल’ थीम सॉन्ग

देहरादून। आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने आज प्रदेश कार्यालय में आप पार्टी का कैंपेन सॉंग लांच किया है। यह गीत उत्तराखंड की जनता की भावनाओं के अनुरुप बनाया गया गीत है। यह गीत बताता है कि क्यों उत्तराखंड के लिए अरविंद केजरीवाल और अजय कोठियाल क्यों जरुरी है। कर्नल कोठियाल ने बताया कि यह गीत आप पार्टी का उत्तराखंड के प्रति एक विजन है कि हम कैसे शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे। आप पार्टी के उत्तराखंड के प्रति कई संकल्प हैं । आप की सरकार प्रदेश को स्थाई सरकार के साथ स्थाई मुख्यमंत्री देगी। आप पार्टी का यह मानना है कि प्रदेश तभी विकसित हो सकेगा जब प्रदेश में स्थाई सरकार और स्थाई मुख्यमंत्री होगा। 21 सालों में उत्तराखंड को कांग्रेस और बीजेपी ने बदहाल किया है लेकिन आप पार्टी उत्तराखंड को संवारने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि 21 सालों बाद भी उत्तराखंड ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहा है। यहां शिक्षा,स्वास्थय,बेरोजगारी,पलायन,मंहगाई,बिजली और पानी की समस्या से जनता जूझ रही है। आप की सरकार इन ज्वलंत मुद्दों पर सबसे पहले काम करेगी। आप की सरकार में युवाओं के लिए रोजगार ,मुफ्त 300 यूनिट बिजली,महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं का उत्थान,बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा,,सुरक्षित प्रसव के लिए उचित अस्पतालों की व्यवस्था,डोर स्टेप डिलीवरी की सर्विस देने का काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह गीत बताता है कि उत्तराखंड भ्रष्टाचार से जूझ रहा प्रदेश है ,यह प्रदेश 68 हजार करोड के कर्ज में डूबा प्रदेश है। आखिर यह पैसा गया कहां। हम भ्रष्टाचार को खत्म करके इस प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। भ्रष्टाचार में बर्बाद हो रहे पैसे को प्रदेश के विकास के लिए इस्तेमाल करेंगे। यह गीत बताता है कि क्यों प्रदेश के लिए सच्चा देशभक्त जरुरी है। यह प्रदेश सैनिक बाहुल्य प्रदेश है और सच्चे देशभक्तों के लिए आप पार्टी हमेशा साथ खडी है। आप पार्टी सैनिकों को उचित सम्मान देने के साथ शहीदों के परिजनों को एक करोड की सम्मानजनक राशि देगी। यह गीत बताता है भैजी सुनो झाडू चुनो,यह गीत बताता है अगले पांच साल कर्नल कोठियाल करेगा राज्य का नवनिर्माण । उन्होंने कहा कि पहाड से लेकर मैदान तक आप पार्टी से लोग बहुत प्रभावित हैं।अब उत्तराखंड की जनता की यही पुकार है अबकी बार कर्नल कोठियाल और अरविंद केजरीवाल।उन्होंने आगे कहा कि यह गीत उत्तराखंड की जनता को समर्पित है। इस गीत के जरिए आप पार्टी ने सपनों का उत्तराखंड बनाने की बात की ,जिसके लिए शहीदों ने कुर्बानी दी थी। उन्होंने कहा कि मेरा तन मन धन शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए समर्पित है।

Leave A Comment