Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



आयोजन : सखियां क्लब ने आयोजित किया नवरात्रि, करवा और दिवाली समारोह

 

देहरादून । देहरादून स्थित महिला संगठन सखियां क्लब ने आज होटल अजंता में नवरात्रि, करवा और दिवाली समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष सीमा जैन, सचिव संगीता जैन और कोषाध्यक्ष निमिषा जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शो की शुरुआत दिवाली क्वीन प्रतियोगिता के साथ हुई, जिसमें रेणु जैन, आराधना सिंघल और वीना जैन को विजेता घोषित किया गया, जबकि मंगला को अतिथि प्रवेश विजेता घोषित किया गया। इसके बाद करवा क्वीन प्रतियोगिता आजोजित हुई जिसमें नीरू गुप्ता, पुष्पा कुकरेजा और रेखा पुंडीर विजेता रहीं। करवा क्वीन कॉम्पिटिशन में आकांशा गेस्ट एंट्री में विनर रहीं।
कार्यक्रम का संचालन तरुना सिंघल, मृदुला रस्तोगी, मधु सिंगला, पूनम जैन और शिवली गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संयोजक राज शिपले और तरुना सिंघल रहीं। कार्यक्रम के दौरान सुंदर परिधानों में सजी क्लब के सदस्यों ने डांडिया की कई प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न गरबा गीतों जैसे श्गरबे की रात, चोगाड़ा, उदी उड़ी जाए, नगाड़ा संग ढोल, केसरियो रंग, ढोलिदा आदि पर नृत्य प्रदर्शन आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान एक समूह डांडिया प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें जिसमें उषा बंसल और समूह पहले विजेता रहे, जबकि मीनू और समूह और सीमा गोयल और समूह ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रदर्शन के अलावा, सदस्यों ने कार्यक्रम में प्रदर्शित स्टालों से करवा की खरीदारी का आनंद भी लिया। सदस्यों ने तंबोला खेल में भाग लेकर खूब लुत्फ़ उठाया। कार्यक्रम का समापन थाली प्रतियोगिता के साथ हुआ, जिसमें सभी महिलाओं ने अपनी करवा थाली को खूबसूरती से सजाया। इस प्रतियोगिता के विजेता नीरू गोयल, उषा बंसल, नीरू गुप्ता और मीनू जैन रहीं। उपहारों को पूनम जैन और शिवली गोयल द्वारा प्रायोजित किया गया था।

Leave A Comment