जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा
देहरादून। पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण महापर्व के दसवें दिन अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर सहित देहरादून के विभिन्न जैन मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना की। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में देहरादून के साथ ही सागर, ललितपुर, टोंगड़गढ़, विदिशा, ऋषिकेश, मध्य प्रदेश और विकासनगर सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। प्रातःकाल मंदिरों में नित्य नियम…
दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर
देहरादून। पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में देहरादून के गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर सहित शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में दशलक्षण महापर्व भव्य एवं धार्मिक वातावरण में संगीतमय भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई। प्रातःकाल मंदिरों में नित्य नियम पूजन, दशलक्षण पूजन, अभिषेक एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके साथ ही आयोजित भव्य आत्मबोध संस्कार शिविर में देहरादून के साथ-साथ विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु…
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित
एकदिवसीय कार्यक्रम स्वामी रामतीर्थ परिसर में संपन्न टिहरी /देहरादून | राष्ट्रीय सेवा योजना स्वामी रामतीर्थ परिसर, विधिक सहायता केंद्र विधि विभाग तथा टिहरी जनपद जिला युवा अधिकारी के तत्वाधान में नशा मुक्त युवा विकसित भारत पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन परिसर के सेमिनार हाल में किया गया।यह कार्यक्रम नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा विभिन्न प्रतियोगिताओ को आयोजित करके संपन्न किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ सुरक्षित और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो जे डी एस नेगी जी…
अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर
देहरादून | स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग में दिनांक १५सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक विधि विभाग के डॉ एस के चतुर्वेदी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के उद्देश्य व महत्व को बताते हुए किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के बारे में विस्तार से बताया साथ ही मताधिकार के बारे में भी अवगत कराया ।अपने वक्तव्य में इन्होंने रिप्रेजेंटेशन आफ पीपल्स एक्ट 1950 के प्रावधानों का भी उल्लेख किया। साथ ही यह भी बताया कि लोकतंत्र का क्या महत्व…
दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
देहरादून। पर्वों का राजा एवं पर्वाधिराज पर्यूषण दशलक्षण महापर्व आत्मशुद्धि, संयम और आत्मबोध का स्वर्णिम अवसर है। इसी पावन अवसर पर आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में देहरादून के गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर सहित शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में दशलक्षण महापर्व का भव्य शुभारंभ हुआ।प्रातःकाल मंदिरों में घंटियों की मधुर गूंज के साथ पूजन, प्रक्षाल, नित्य नियम पूजन एवं दशलक्षण पूजन संपन्न हुआ। इसके साथ ही भव्य आत्मबोध संस्कार शिविर का शुभारंभ किया गया, जो 16 सितंबर से 27 सितंबर तक लगातार आयोजित किया…
जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन
“नारी शक्ति, समाज की संस्कृति” रूपी आयोजन देहरादून। परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी के पावन दिव्य सान्निध्य में गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में जैन समाज की विभिन्न महिला मंडलों द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन “नारी शक्ति, समाज की संस्कृति” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नारी शक्ति, संस्कार, धर्म एवं समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमारी शैलजा जी, माननीय सांसद एवं उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सविता कपूर जी, माननीय विधायक,…
700 मुनिराजों की रक्षा स्मृति में बृहत रक्षाबंधन विधान हुआ देहरादून में पहली बार
देहरादून। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद तथा परम पूज्य आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के दिव्य सान्निध्य में श्री 1008 श्रेयांसनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक एवं वात्सल्य पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर बृहत रक्षाबंधन विधान का भव्य आयोजन गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जैन समाज की मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि प्रातः 6:40 बजे अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्यनियम पूजन के पश्चात बृहत रक्षाबंधन विधान प्रारंभ हुआ। विधान में…
श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर
देहरादून। दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी की पावन प्रेरणा से संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्री रामकथा के श्री रामकथा के उपलक्ष्य में 17 मई 2026 को देहरादून के कारगी क्षेत्र में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न में 17 मई 2026 को देहरादून के कारगी क्षेत्र में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह यात्रा संस्थान के कामधेनु प्रकल्प के अंतर्गत गौ रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भी निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अनेक सौभाग्यवती महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर शोभायात्रा…
नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर
उत्कृष्ट छात्रों का हुआ सम्मान स्टेपिंग स्टोन स्कूल में हुआ आयोजन देहरादून (संवाददाता)। देहरादून स्थित स्टेपिंग स्टोन स्कूल में आज यूकेजी ए एवं यूकेजी बी के छात्रों का ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर इस अवसर पर आकर्षक सजावट से सुसज्जित नजर आया, जहां बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। यह दिन नन्हे-मुन्ने छात्रों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा, जिसे विद्यालय परिवार ने बेहद यादगार बनाया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात यूकेजी ए और बी के…
“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर
देहरादून | वैश्य एकता दिवस – 17 मार्च” के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि *वैश्य एकता दिवस – 17 मार्च” (2026 – गौ सेवा वर्ष)* के निमित्त आज अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल द्वारा वैश्य एकता दिवस I वी एफ के संस्थापक अध्यक्ष स्व० रामदास अग्रवाल जी की जन्म जयंति के उपलक्ष्य पर गौ सेवा कर मनाया । दीपक सिंघल ने कहा की स्वर्गीय रामदास अग्रवाल वैश्य समाज के अधिनायक रहे हैं और उन्होंने अपने 50 वर्षों के सामाजिक और राजनैतिक जीवन में वैश्य समुदाय को विश्व स्तर…






























