Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



आर्थिक व सामाजिक विकास की धुरी है उच्च शिक्षा : राज्यपाल

रूड़की | राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को रूड़की में काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग रूड़की के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। रूड़की को भारत की ‘‘इंजीनियरिंग कैपिटल’’ बताते हुए राज्यपाल मौर्य ने कहा कि रूड़की के नाम पर इंजीनियरिंग के कई बड़े कीर्तिमान हैं। यहाॅं भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे पहला इंजीनियरिंग काॅलेज खोला गया जो वर्तमान में आई.आई.टी. रूड़की के नाम से विश्व विख्यात है। इंजीनियरिंग और शिक्षा का मानव समाज तथा राष्ट्र की भलाई के लिये उपयोग पर बल देते हुए राज्यपाल मौर्य ने कहा कि हमारे देश में ऐसे कई महान वैज्ञानिक इंजीनियर और शिक्षाविद् हुए हैं जिन्होंने अपनी भलाई से पहले समाज और राष्ट्र की भलाई को आगे रखा। शिक्षा और शोध कार्य सदैव मानवता के कल्याण के लिए होने चाहिए। शिक्षा में मानवीय मूल्यों तथा सांस्कृतिक चेतना का समावेश अवश्य होना चाहिए। विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए काॅलेज को आसपास के गांवो में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य जागरूकता के कार्यक्रम चलाने चाहिए। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि अपनी बुद्धिमत्ता और शिक्षा का उपयोग उत्तराखण्ड की स्थानीय समस्याएं दूर करने में भी करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ नौकरी पाना नहीं है बल्कि विद्यार्थियों की शिक्षा देश की माटी के काम भी आनी चाहिए। विद्यार्थियों को परिवर्तनों के साथ सफलतापूर्वक कदम से कदम मिलाकर चलने का सुझाव देते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में तकनीकी के क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन हो रहे है। कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस) तथा यूजर फे्रण्डली तकनीकि हर क्षेत्र में अपनी जगह बना रही है। अब ‘‘इण्टरनेट ऑफ थिंग्स’’ का जमाना है। महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए राज्यपाल ने कहा कि काॅलेज कैम्पस से लेकर कम्पनियों और दफ्तरों में हर जगह महिलाओं को बराबरी का अधिकार होना चाहिए। महिलाओं को डिसीजन मेकिंग में भी समानता का अधिकार मिलना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षा आर्थिक व सामाजिक विकास की धुरी है इसलिए उच्च शिक्षा में आज पाठयकर्मो एवं प्रचलित पद्धतियों से भी अधिक कार्य करने की जरूरत है । युवा वर्ग देश की ताकत है इस वर्ग की सृजनशीलता ही देश को विश्व की प्रगति की प्रथम पंक्ति में खड़ा कर सकती है। इसलिए राष्ट्र का भविष्य आज के युवाओ पर एवं उनकी दूरदर्शी सोच पर ही निर्भर करता है। आज हमारे देश को उच्च स्तरीय शोध एवं खोज की सबसे बडी जरूरत है। समारोह में 721 छात्र-छात्राओ को स्नातक व परास्नातक की उपाधिया प्रदान की गयी। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो में शाहरूख खान (एईआई), रूहिना अंजुम (सिविल), पूर्वा नष्वा (सी एस), वर्षा अग्रवाल (आईटी), कार्तिक आहूजा (ईएन), विभूति चैहान (ईटी), विशाल नरूला (एमई), सताक्षी जिंदल (एमबीए), दीपक सिंह राणा (एमसीए) रहे । सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में नंदन सिंह (एईआई), गौतम नरूला (सिविल), रिद्हम अरोरा (सीएस), रजत गोयल (आईटी), शालिनी बडोनी (ईएन), मेधा पाण्डेय (ईटी), राहूल कुमार (एम ई), साक्षी मित्तल (एमबीए), एवं नेहा बुतोला (एमसीए) थी । काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग रूड़की के अध्यक्ष जे0 सी0 जैन, महानिदेशक कोर डाॅ0 एस पी गुप्ता, उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून की रजिस्ट्रार डाॅ0 अनीता रावत, काॅलेज की वाइस चेयरपर्सन सुनीता जैन ने भी दीक्षांत समारोह को सम्बोधित किया।

Leave A Comment