Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



इस फिल्म से उत्तराखंड के 200 कलाकारों को मिला रोजगार, जानिए खबर

देहरादून । बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं को अस्सी-नब्बे के दशक से ही उत्तराखण्ड अपनी ओर आकर्षित करते हुए आया है। पूर्व में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थलों पर कोई मिल गया, लक्ष्य, स्टूडेंट ऑफ दी ईयर, दम लगा के हैय स्या, बत्ती गुल मीटर चालू सहित अनगिनत फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं। कोरोना संकट के चलते पटरी से उतरे पर्यटन और फिल्म उद्योग को धीरे धीरे गति मिलने लगी है। एक तरफ उत्तराखंड के पर्यटक स्थल टूरिस्ट से गुलजार हो रहे हैं, वहीं फिल्मकार भी यहां शूटिंग के लिए खासी रुचि दिखा रहे हैं। आजकल अपनी आगामी थ्रिलर ब्लर फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आई बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अगले ढेड महीने तक उत्तराखंड के पहाड़ों पर एक्शन करते नजर आएगी। फिल्म का अधिकतर भाग उत्तराखंड की वादियों में ही फिल्माया जाएगा। इन दिनों नैनीताल व उसके आसपास की जगहों पर फिल्म की शूटिंग की जा रही है। जिसमें उत्तराखंड के करीब 200 से अधिक स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।  बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर्स फिल्म्स की शुरुआत की है। फिल्म में तापसी के साथ विशाल राणा और प्रांजल प्रोड्यूसर हैं। अपने प्रोडक्शन बैनर के तले वह ब्लर नाम की थ्रिलर फिल्म की शूटिंग के सिलसिले से बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में हैं। अजय बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म में तापसी व उनके साथ गुलशन देवैया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में एसएम जहीर भी हैं। जबकि कहानी पवन सोनी ने लिखी है।  उत्तराखण्ड लाईन प्रोड्यूसर अतुल पैन्यूली ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 28 अगस्त तक नैनीताल, भीमताल, सातताल, मुक्तेश्वर और भवाली के आसपास के क्षेत्रों में की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में पहाड़ी व्यंजनों के साथ ही बाल मिठाई व पहाड़ की अन्य पारंपरिक वस्तुओं को भी शामिल किया जा रहा है। जिससे यहां के स्थानीय व्यंजनों को भी नई पहचान मिलेगी। इससे पहले अजय बहल बीए पास, आर्टिकल 375 जैसी फिल्मों का भी निर्देशन कर चुके हैं। उत्तराखण्ड लाईन प्रोड्यूसर द्वारा बताया गया कि तापसी फिल्म शूटिंग के लिए दूसरी बार उत्तराखंड आई हैं। इससे पहले पिछले साल लॉकडाउन से पहले अपनी फिल्म हसीन दिलरुबा की शूटिंग के लिए हरिद्वार आई थी। हसीन दिलरुबा फिल्म की शूटिंग का भी अधिकतर भाग उत्तराखंड की वादियों में ही फिल्माया गया था।  पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर का कहना है कि ‘सुंदर भव्य पर्वतों, नदियों, खूबसूरत नजारों, वास्तुशिल्प के कारण उत्तराखंड अंग्रेजों के जमाने से लेकर आज तक रचनात्मक स्थलों में सदैव शामिल रहा है। पहाड़ की विहंगम और खूबसूरत वादियों में शूटिंग के लिए फिल्मी सितारे लगातार उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार भी अपने स्तर से फिल्मी शूटिंग को सरल और सफल बनाने के लिए हर सम्भव मदद कर रही है। उत्तराखंड को दुनिया का पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनाने के लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं। ’

Leave A Comment