Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



उत्तराखंड : पीएम मोदी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों

देहरादून/श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को घेरा और कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र उत्तराखंड का विकास करेगा। कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र, इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। पीएम ने कहा कि देवभूमि की माटी को माथे लगाने का मन था। इसलिए बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां सीधे चला आया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली, पंथ्या दादा, माधो सिंह भंडारी जैसे वीरों को याद किया और उनकी वीरता को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने हमेशा सजग प्रहरी की तरह देश की रक्षा की है। भाजपा सरकार देहरादून में उत्तराखंड के शहीदों के सम्मान में ‘सैन्य धाम’ बना रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को भी घेरा। कहा कि इतने सालों तक ये (कांग्रेस) सत्ता में थे, लेकिन ‘वन रैंक वन पेंशन’ को लेकर झूठ बोलते रहे। हमारी सरकार ने ‘वन रैंक, वन पेंशन’ की व्यवस्था लागू की। कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब इन्हें चारधाम की याद नहीं आई। लेकिन अब ये चारधाम को याद कर रहे हैं। क्योंकि, उन्हें ये कुर्सी हासिल करने का रास्ता लग रहा है। भाजपा के लिए चारधाम और देवभूमि का विकास, आस्था, संस्कृति और जनसेवा का विषय है। पीएम मोदी ने जनरल स्व. बिपिन रावत को याद किया। कहा कि उत्तराखंड के लोग कांग्रेस का सेना को रवैया कभी भूल नहीं सकते। कांग्रेस सेना पर ही सवाल उठाती रही है। कभी जनरल बिपिन रावत को सड़क का गुंडा कहने वाली पार्टी अब उनकी फोटो लगाकर वोट मांग रही है। श्रीनगर के एनआईटी ग्राउंड में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों पर भी विशेषतौर से फोकस किया गया है, ताकि उनकी आय को बढ़ाया जा सके। कृषि भूमि सर्वेक्षण सहित बीमा में ड्रोन नीति का भी इस्तेमाल किया जाएगा। अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिवगंत जनरल बिपिन रावत के नाम पर भी कांग्रेस राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। कांग्रेस अब जनरल बिपिन रावत के कट-आउट लगाकर जनता से वोट मांग रही है, जबकि हकीकत यह है रावत को सीडीएस बनाने पर भी कांग्रेस ने सवाल खड़े किए थे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक तक का सेना से सुबूत मांगा था। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने चारधाम प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी और अब यह प्रोजक्ट लगभग पूरा होने वाला है। इससे पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों का पहले से ज्यादा विकास होगा। कांग्रेस को डबल ब्रेक की सरकार कहते हुए मोदी ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन को कांग्रेस की सरकार की ओर से कोई भी तवज्जो नहीं दी गई थी। लेकिन बीजेपी ने इस रेललाइन प्रोजेक्ट को भी हरी झंड़ी दिखा दी और पहाड़ में रेल का सपना भी जल्द पूरा हो जाएगा। कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार होती है तो भ्रष्टचार की कोई सीमा भी नहीं होती है, लेकिन भाजपा की सरकार बनती है तो कांग्रेस षडयंत्र करने से पीछे नहीं हटती है। इस रैली के जरिए भाजपा ने गढ़वाल की सीटों पर फोकस किया है।

Leave A Comment