Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



उत्तराखंड फुटबॉल रत्न अवार्ड से नवाजी गयी अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अनीता रावत, जानिए खबर

अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अनीता रावत को नवाजा गया उत्तराखंड फुटबॉल रत्न अवार्ड 2019 बेस्ट प्लेयर और 2020 बेस्ट फुटबॉल कोच गर्ल्स टीम, लेकिन राज्य सरकार फिर भी है अंजान

देहरादून | विरेन्द्र सिंह रावत उत्तराखंड के नैशनल फुटबाल कोच और क्लास वन रेफरी देहरादून फुटबाल अकैडमी के संस्थापक अध्यक्ष और हेड कोच, 7 अंतराष्ट्रीय, 23 राष्ट्रीय और 21 स्टेट अवार्ड से सम्मानित, सामाजिक कार्यकर्ता, खेल के विकास के लिए जीवन समर्पित, उत्तराखंड आंदोलनकारी, 2022 के युवा नेता ने आज दिनाँक 21 नवंबर को अपने ऑफिस अपर नथनपुर इंद्रप्रस्थ कालोनी देहरादून मे बुलाकर उत्तराखंड की पहली फुटबॉल महिला खिलाड़ी अनीता रावत को उत्तराखंड फुटबाल रत्न अवार्ड 2019 बेस्ट प्लेयर और 2020 बेस्ट फुटबॉल कोच गर्ल्स टीम के अवार्ड से नवाजा

अनीता रावत का सफर…

अनिता रावत ने अपने फुटबाल की शुरुआत अपने पिताजी बिमल सिंह रावत से बचपन मे सीखी पिताजी आर्मी टीम में बेह्तरीन खिलाड़ी थे उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रत्न थापा जी से कुछ अनुभव लिया फिर 2011 मे अनीता रावत ने देहरादून फुटबाल अकैडमी (डी एफ ए) हेड कोच विरेन्द्र सिंह रावत ने आगे बढ़ाने मे सहयोग प्रदान किया अनीता पहली बालिका थी जिसने देहरादून फुटबाल अकैडमी मे रहकर अपने खेल का जलवा दिखाया अनीता रावत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर भारतीय टीम मे दो बार खेलकर, अनगिनत उत्तराखंड से जूनियर और सीनियर नैशनल खेलकर, इंडियन महिला लीग मे 3 साल से लगातार खेल रही है खेलकर अपना, अपने परिवार, राज्य का और कोच का नाम रोशन किया अनीता रावत ने उत्तराखंड के नैशनल कोच और देहरादून फुटबाल अकैडमी के हेड कोच विरेन्द्र सिंह रावत से एक खिलाड़ी के गुण तो सीखे साथ ही साथ एक बालिका और बालक टीम का कोच बनकर देहरादून फुटबाल अकैडमी का नाम भी रोशन किया और अपनी कोचिंग से बालिका टीम को जिला स्तर और राज्य स्तर के अनगिनत प्रतियोगिता को जीतकर अपना जलवा दिखाया, ऑल इंडिया चैलेंज कप में टीम को उपविजेता, ऑल इंडिया दूँन कप मे विजेता, ऑल इंडिया गढ़वाल यूथ कप मे उपविजेता बनाया था और आज भी अपने खेल से और कोचिंग से देहरादून फुटबाल अकैडमी का और राज्य का नाम रोशन कर रही है अनीता रावत उत्तराखंड की पहली अंतराष्ट्रीय, अनगिनत नैशनल खेली और इंडियन महिला लीग खेली खिलाड़ी है और कोच होते हुए भी बालिका टीम को तीन बार ऑल इंडिया प्रतियोगिता मे फाइनल तक पहुंचाया है जिताया है
विरेन्द्र सिंह रावत ने जो बालिका का भविष्य बनाया उनको उचित मार्ग दर्शन दिए जिनमे मोनिका बिष्ट, अंजलि नेगी, शिल्पा नेगी, ज्योति गड़ीवाल, अंजलि बिष्ट, नेहा, जूनयाली, आदि रहे | हेड कोच विरेन्द्र सिंह रावत ने समय समय पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया है पर आज भी उनको दुख बहुत है कि राज्य खेल फुटबाल की दुर्दशा पर क्युकी आज भी 20 साल से उत्तराखंड मे जिसकी भी सरकार आयी है उचित खिलाडियों को उनको ना तो सम्मानित किया गया ना ही उनके भविष्य के लिए कोई योजना बनाई गई है 70 प्रतिशत राज्य खेल फुटबाल उत्तराखंड के 13 जिलों मे खेला जाता है लेकिन खिलाडियों और कोचों के लिए कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है इसलिए बालक और बालिका को मजबूर होकर पलायन करना पड़ता है हमारे द्वारा हज़ारों खिलाड़ी, कोच और रेफरी का 20 साल में उचित भविष्य बनाया है लेकिन सभी युवा अन्य राज्यों की ओर रुख कर रहे है इसी कड़ी मे अनीता रावत को भी महाराष्ट्र की ओर नौकरी के लिए रुख करना पड़ रहा है |

Leave A Comment