Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



उत्तराखंड : महिला आयोग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

 

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवसके उपलक्ष्य में नेशनल पार्लियामेंट फ़ॉर वीमेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोग की ओर से रिसोर्स पर्सन्स के रूप में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला आयोग के वित्तीय सौजन्य से अध्यक्ष, कुसुम कण्डवाल, उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग, की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन स्थान द एटलान्टिस क्लब, पण्डितवाडी, चकराता रोड, में कराया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋतु खण्डूडी, विधायक कोटद्वार, विशिष्ट अतिथि सविता कपूर, विधायक कैण्ट ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मानित की गई महिलाओं में पद्मश्री माधुरी बर्थवाल, डॉ हिरेशा वर्मा, हेमलता बहन, रजिया बेग, नलिनी गुसाईं, डॉ कंचन नेगी व अनामिका बिष्ट शामिल हैं। इस मौके पर आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सदस्य-सचिव कामिनी गुप्ता सहित अतिथियों ने रिसोर्स पर्सन्स एवं अन्य प्रतिभागियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। रिसोर्स पर्सन्स द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए उनके साथ अपने-अपने अनुभव साझा किये। तत्पश्चात आयोग की ओर से रिसोर्स पर्सन्स के रूप में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस०टी०एफ०) की ओर से महिलाओं के विरूद्ध बढ़ रहे साईबर क्राईम को रोकने, नेहा कुशवाहा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित कानूनी अधिकार और मधु थपलियाल, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष जन्तु विज्ञान, राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर द्वारा लैंगिक समानता, अंजनी रावत, जी०एम० डी०आई०सी०, देहरादून द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित लघु उद्योग एवं डॉ० वन्दना राजपूत द्वारा किशोरियों- महिलाओ -बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी एवं पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्भव मंच परिवार, देहरादून की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य किशोरियों की कम उम्र में शादी न किया जाना , महिलाओं की शिक्षा , महिला सशक्तिकरण में पुरुष की भागीदारी इत्यादि रहा। कार्यक्रम में लगभग 250 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राज्य महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अतिथियों ने महिला शक्ति को एकजुट होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में दौरान हरिचन्द्र सेमवाल, सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, देहरादून द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित चल रही राज्य- केन्द्र स्तरीय योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधि, बाल विकास परियोजना अधिकारी , सुपरवाईजर ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती , आंगनबाड़ी सहायिकाए , ए०एन०एम० , आशा कार्यकर्ती , स्कूल की छात्राएं एवं उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग के विधि-अधिकारी दयाराम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment